Horoscope Today 1 March 2019: मेष राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रतियोगी को मात देने की खातिर जी तोड़ प्रयास कर सकते हैं। जो हद से बाहर जा रहा है उससे निपटने के लिए प्रबंध कर सकते हैं। वित्तीय मोर्चे पर सबकुछ अच्छा रहने की संभावना है। किसी खास समारोह में बुलाए जा सकते हैं। स्वास्थ सामान्य रहेगा।

वृषभ राशिफल: आप शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा करना चाहते हैं तो, पढाई में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। किसी अच्छे निवेश में पैसा लगाने का मौका गंवाकर आप एक बेहतर अवसर से बंचित रह सकते हैं। आज प्रेमी के साथ खास समय व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: जो आपके मामले में दखल दे रहा था उसे आप अपने काम के जरिए मुंहतोङ जबाव दे सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन की संभावना है। किसी अन्य श्रोत से पैसा आने के संकेत हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। समाजिक जीवन की सक्रियता का भरपुर मजा ले सकते हैं।

कर्क राशिफल: काम के मामले में मददगार हाथ या धन मिल जाने से आपका भार बहुत हद तक हल्का हो जाने की संभावना है। किसी निवेश में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। शैक्षणिक मामले में सबकुछ अच्छा चलता दिख रहा है। स्वास्थ और फिटनेस को लेकर सचेत रह सकते हैं।

सिंह राशिफल: प्यार के मामले में अपनी सीमा का ख्याल रखें, अन्यथा शर्मिंदगी का सामना करना पङ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप मजबूत स्थिति में रहेंगे, किसी प्रतियोगिता में बैठने का विचार कर सकते हैं। किसी जरुरतमंद की मदद कर सकते हैं।

कन्या राशिफल: अपने दिल की आवाज सुनने की कोशिश करें। पेशेवर मोर्चे पर किसी काम को लेने से पहले अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ रहने की कोशिश करें। शैक्षणिक मोर्चे पर नेटवर्किंग से फायदा मिलने की संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर खर्च को लेकर सतर्कता रखना हितकर होगा।

[bc_video video_id=”6007127348001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: जगह परिवर्तन से आप ताजगी और उर्जा का अनुभव कर सकते हैं। आज रिश्तेदारों या पुराने दोस्तों से मिलने के कारण अतीत की यादों में खो जाने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर प्रदर्शन में सुधार कर आप अपनी प्रतिष्ठा बढा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर भेङ चाल का हिस्सा होना सही नहीं है, समय रहते खुद को रोक सकते हैं। किसी निजी मामले में आप खुद को मजबूर महसूस कर सकते हैं, जैसे कहीं कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। ड्राईविंग के समय सावधान रहना हितकर होगा।

धनु राशिफल: किसी के द्वारा दिया गया प्रस्ताव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, बिना सोचे समझे इंकार करने से बचें। शैक्षणिक मोर्चे पर हताशा आपको घेरने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप अपना हौसला कायम रखेंगे। आप में से कुछ लोग दो मालिकों के बीच पीस सकते हैं।

मकर राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर तनाव महसूस करने के कारण आप सभी महत्वपूर्ण काम को कल पर टाल सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर स्वयं का मुल्यांकन करना फायदेमंद साबित होगा। फिटनेस को लेकर आपका जुनून बरकरार रहने वाला है, व्यायाम में पसीना बहा सकते हैं।

कुंभ राशिफल: पेशेवर या व्यापारिक मोर्चे पर यदि आपने तेजी नहीं दिखाई तो, एक सुनहरा मौका आपके हाथ से फिसलने की संभावना है। यदि आप अपने जीवनशैली के कारण परेशान हैं तो, अति से बचने का प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अधूरा ज्ञान कुछ लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।

मीन राशिफल: सावधान रहें।शैक्षणिक मोर्चे पर सबकुछ अच्छा चलता रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर सब सही चल रहा है, लेकिन खुद को साबित करने के लिए अभी आपको और प्रयास करने की जरुरत महसूस हो सकती है। फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की जरुरत महसूस होनेवाली है।