Horoscope Today, 06 February 2019: मेष राशिफल: आज आप आलस्य से दूर रहें। आपके सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।

वृषभ राशिफल: आज नए काम शुरू करने से बचें। आप सेहत का ख्याल रखें। आप सरकार विरोधी कार्य से दूरी बनाए रखें। अधिकारी वर्ग के साथ बहस ना करें।

मिथुन राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई भी काम घर में विचार-विर्मश के ना करें। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। धैर्य रखें।

सिंह राशिफल: आज आपकी रुचि साहित्य के कार्य में होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपको सेहत का ख्याल रखना होगा। मन दुखी हो सकता है।

कन्या राशिफल: आज परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। गुस्से पर काबू रखें।

[bc_video video_id=”5997338222001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: आज आप नया काम शुरू करने से बचें। घर में किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इसलिए इससे सावधान रहें।

वृश्चिक राशिफल: आज शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकते हैं। इसलिए आप शत्रु पक्ष से सावधान रहें। आपके भाग्य वृद्धि हो सकती है। कार्य में अपेक्षित सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपने मन पर काबू रखें।

मकर राशिफल:मन में व्यग्रता रहेगी। सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आज आप धन दान कर सकते है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशिफल: सामजिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अनजान लोगों से सावधान रहना पड़ेगा। धन खर्च के योग है। मन दुखी हो सकता है।

मीन राशिफल: परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।