Health Horoscope Today: मेष राशिफल: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन बड़े बुजुर्गों की तबीयत कुछ बिगड़ सकती है। महिलाएं घर में काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए हर काम में सावधानी से काम लें। बच्चों को भी खेल-खेल में चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शुगर वाले मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लेकिन व्यायाम करना भी आपके लिए जरूरी होगा।

वृषभ राशिफल: खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सिर दर्द और पेट दर्द से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी रिश्तेदार की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल: दिल के मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें। आंखों से संबंधी रोग भी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए कोई ऐसा काम न करें जिससे नेत्रों पर प्रेशर पड़े।

कर्क राशिफल: बुजुर्ग लोग सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गर्भवती महिलाएं भी पाचन क्रिया को सही रखने के लिए हल्का खाना खाएं।

सिंह राशिफल: परिवार में छोटे बच्चों का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल: सिर दर्द से परेशान रहेंगे। माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

तुला राशिफल: शुगर वाले मरीजों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। तबीयत अचानक से ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसा आपके द्वारा सेहत को लेकर हो रही लापरवाही के कारण होगा।

वृश्चिक राशिफल: स्वास्थ्य आपका साथ कम देता दिखाई दे रहा है। इसलिए आज यात्रा न करें तो बेहतर होगा। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल: वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्किन संबंधी समस्या आज परेशान करने वाली है।

मकर राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में हानि हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कारण अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।

कुंभ राशिफल: सेहत में सुधार अभी आता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसा आपके द्वारा लापरवाही करने के कारण होगा। इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें।

मीन राशिफल: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। जरूरी कार्यों को पूरा कर सकते हैं।