Health Horoscope Today: मेष राशि वालों के सेहत अच्छी बनी रहेगी। गंभीर रोग से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। वृष वालों के स्वास्थ्य के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। सिर दर्द परेशान कर सकता है। मिथुन वालों के स्वास्थ्य में सुधार आने की संंभावना है। कर्क वाले जातक बाहर का खाना खाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सिंह वाले जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। तुला राशि वाले लंबी यात्रा पर अभी न जाएं। जानें बाकी राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए दिन कैसा रहने के आसार हैं…
मेष राशिफल: सेहत अच्छी बनी रहेगी। गंभीर रोग से कुछ राहत मिलेगी। यात्रा पर जाने के लिए समय अच्छा है। बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।
वृषभ राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। सिर दर्द और कमर दर्द परेशान करने वाला है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा आराम करें।
मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन बुजुर्ग लोगों को पैदल चलते समय चोट लगने के आसार हैं।
कर्क राशिफल: फूड पॉइजनिंग होने का खतरा है। बाहर का खाना ना खाएं। स्किन से संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।
सिंह राशिफल: वाहन जल्दबाजी में न चलाएं। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए इनका खास ध्यान रखें।
कन्या राशिफल: कमर दर्द से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। मोटापे से ग्रसित लोग अपनी सेहत पर आज ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। जिसके चलते आप अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।
तुला राशिफल: किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। यात्रा पर जाना बहुत जरूरी हो तो अपनी दवाइंया साथ लेकर के जाएं। बच्चों को खेल-खेल में चोट लग सकती है।
वृश्चिक राशिफल: दिल के मरीजों के लिए दिन परेशानी भरा रहने वाला है। यात्रा में दुर्घटना होने के आसार हैं। किसी करीबी रिश्तेदार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। घर में छोटे-मोटे कार्यों को करते समय चोट लग सकती है। आग से संबंधी काम करते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशिफल: सेहत में सुधार अभी आता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसा आपके द्वारा लापरवाही करने के कारण होगा। इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें।
मीन राशिफल: आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए ऐसा कोई काम ना करें जिससे आंखों पर दबाव पड़े। डॉक्टर की सलाह भी जरूर ले लें।