Varalakshmi Vratam/Health Horoscope Today: सावन मास के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इसे सावन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ती है। इस बार वर लक्ष्मी व्रत 09 अगस्त, शुक्रवार को यानि आज रखा जाएगा। वर लक्ष्मी व्रतम को खास तौर पर दक्षिण भारत में महिलाओं द्वारा रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को नियम-निष्ठा पूर्वक रखने से धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। वरलक्ष्मी व्रत को केवल विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाता है। आइए जानते हैं स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है…

मेष राशिफल (Aries Horoscope): पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। इन बीमारियों को नजरंदाज करना हानिकारक साबित होगा। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। समय से भोजन करें। नशीली चीजों के सेवन से बचें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): सेहत की दृष्टि से आज आपके लिए शुभ साबित होगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही जोखिम में डाल सकती है। संतुलित भोजन करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज आप शाकाहारी भोजन का रुख करने वाले हैं। पौष्टिक और संतुलित भोजन का सकारात्मक असर आपकी सेहत पर होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): सेहत के प्रति सावधान रहें। शारीरिक व्यायाम करने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पौष्टिक भोजन से स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। दिनचर्या में बदलाव लाएं। डाइट का ख्याल रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope): स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए फल और हरी सब्जियां नियमित रूप से खाएं। जीवनशैली में परिवर्तन करने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। और भी अच्छी सेहत के लिए रोजाना व्यायाम करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope): आज आपको सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ज्यादा भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दिन का भोजन समय से करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope): आज आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहने वाला है। इसलिए जरुरत है कि आप तले और भुने हुए पदार्थों का सेवन न करें। पेट खराब की समस्या उत्पन्न होगी। हालांकि धीरे-धीरे इसमें सुधार होने की संभावना है।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): भोजन की आदतों में सुधार लाने की जरुरत है। अच्छी सेहत के लिए रोजाना सुबह की सैर करें। खान-पान में बिलकुल भी असावधानी न बरतें। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): ऑफिस में काम के बोझ से मानसिक परेशानी होगी। फिट रहने के लिए स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें। डाइट पर खास ख्याल रखें। डाइट सुधारने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): स्वास्थ्य में परेशानी के कारण डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। दांत दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं। सेहत के प्रति लिया गया फैसला आगे आने वाले समय के लिए अच्छा साबित होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): पुराने समय से चली आ रही मानसिक परेशानी खत्म होगी। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। चटपटे पदार्थ का सेवन करने से पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope): आज आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखने वाले हैं। शाकाहारी भोजन करना आपके लिए सेहतमंद होगा। भोजन में इस प्रकार के बदलाव से पाचन क्रिया ठीक रहेगी।