Health Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज आपको सिर दर्द काफी परेशान कर सकता है। काम के प्रेशर की वजह से आप पानी कम पी रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें। वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): चोट लगने के आसार हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। माता का स्वास्थ्य भी कुछ बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ नहीं है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाले हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): बुजुर्ग लोगों की सेहत काफी परेशान कर सकती है। अचानक से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): सिर दर्द और कमर दर्द परेशान करेगा। फिलहाल के लिए यात्रा पर नहीं जाएं तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किलों भरा रहने वाला है।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): कन्या वालों को मानसिक तनाव ज्यादा रहने वाले हैं। जिस कारण आप काफी क्रोध में रह सकते हैं। आज समय निकालकर योग और ध्यान जरूर करें।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): तुला राशि वालों को पुराना रोग फिर से उभरने के आसार हैं। जिस कारण परेशानी महसूस होगी। ऐसा आपके द्वारा की गई लापरवाही के कारण होगा।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): आज आपको रक्तचाप से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी होगी।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): धनु राशि वालों को किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है। यात्रा पर जा सकते हैं। शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिसका उपयोग आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में कर सकेंगे।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। खासकर बच्चों की सेहत का जरूरी ध्यान रखना होगा।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): बुजुर्ग लोगों को पैरों में दर्द काफी परेशान करने वाला है। आपके लिए सलाह है कि एक जगह बैठे रहने के बजाय कुछ जरूरी व्यायाम जरूर कर लें।