Health Horoscope Today: आज चंद्रमा सुबह 9:30 बजे कर्क राशि से सिंह राशि में चला जायेगा। चंद्र का ये राशि परिवर्तन कई राशि वालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। मेष राशि के जातकों के लिए हालांकि आज का दिन शुभ रहेगा। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन वृष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक वालों की सेहत काफी बिगड़ सकती है। इसलिए इस समय विशेष सावधानी रखनी होगी। यहां जानिए अपना आज का विस्तृत स्वास्थ्य राशिफल…
मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लंबी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें। यात्रा में नुकसान हो सकता है। वाहन दुर्घटना की आशंका है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): बुजुर्ग लोगों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। इसलिए अपना उचित ध्यान रखें। व्यायाम जरूर करें।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आपको सिर दर्द काफी परेशान करने वाला है। इसलिए किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। महिलाएं खाना बनाते समय सावधानी बरतें।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): दक्षिण दिशा की यात्रा पर ना जाएं। तबीयत खराब हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। साथ ही गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज अचानक से आपको पेट दर्द काफी परेशान करेगा। बाहर का खाना नुकसान कर सकता है। ज्यादा दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): सेहत में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको उल्टा-सीधा कुछ भी नहीं खाना चाहिए। साथी ही खुली हवा में सैर के लिए जरूर जाएं।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): शुगर वाले जातकों की तबीयत खराब हो सकती है। ब्लड प्रेशन बढ़ने के आसार हैं। मानसिक तनाव भी काफी रहने वाले हैं।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कारण अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। लेकिन प्रेमी की सेहत में सुधार की संभावना है।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): पैरों में दर्द काफी परेशान करेगा। आप अपनी नींद लेने में कोई कमी न करें क्योंकि इससे आपकी सेहत बिगड़ती हुई नजर आ रही है।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के आसार हैं। बुजुर्ग लोग यात्रा पर ना जाएं तो बेहतर होगा।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए दिन शुभ है। शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं।