Health Horoscope Today: मेष राशिफल: स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। शरीर में ऊर्जा की काफी कमी महसूस हो सकती है। ऐसा आपका व्यायाम और योग से दूरी बनाने के कारण हो रहा है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। हालांकि बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य में कुछ सुधार आ सकता है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

वृषभ राशिफल</strong>: दिल के मरीजों को अभी लंबे सफर पर जाने से बचना चाहिए। खान-पान में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। और व्यायाम को अपने रोजाना के रूटीन में शामिल करें।

मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को श्वास संबंधी दिक्कत महसूस हो सकती है। भरपूर नींद लें नहीं तो स्वास्थ्य काफी खराब हो जाएगा। पेट संबंधी पेरशानी भी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल: किसी गंभीर बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन अभी डॉक्टर की सलाह अनुसार ही काम करते रहें। यात्रा करने के लिए अभी आपोक थोड़ा रुकना चाहिए।

सिंह राशिफल: गलत खान-पान से स्वास्थ्य काफी कमजोर हो सकता है। पेट संबंधी कोई रोग उत्पन्न होने के आसार हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कन्या राशिफल: पेट दर्द की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। इसलिए कोई भी ऐसी चीज ना खाएं जिससे पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।

तुला राशिफल: घर में छोटे-मोटे काम करते समय सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातक लंबे सफर पर जाने से पहले सारी जरूरत की दवाइंया जरूर रख लें। ताकि आपकी यात्रा स्वस्थ और सुखमय व्यतीत हो।

धनु राशिफल: काम का बोझ काफी बढ़ने वाला है। जिससे स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। नींद लेने में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

मकर राशिफल: इस राशि के जातक बाहर का खाना खाने से बचें साथ ही बासी खाने से भी दूरी बनाए। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। रोज के मुकाबले ज्यादा ऊर्जा रहने वाली है। जिस कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

मीन राशिफल: बुजुर्ग लोगों की सेहत में काफी गिरावट आ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ सकते हैं इसलिए ध्यान और योग जरूर करें।