Health Horoscope Today: मेष राशिफल: आज पूरे दिन सिरदर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी भी समस्या के महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। छोटे बच्चों को पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। इसलिए साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहना होगा और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी होगी।
वृषभ राशिफल: आज अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जिस कारण शरीर में काफी थकावट आयेगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें। वाहन दुर्घटना की आशंका है।
मिथुन राशिफल: आज शरीर में आलस्य रहेगा। हो सकता है ये किसी बीमारी का संकेत हो। कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। छोटे मोटे रोग कई बार किसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं।
कर्क राशिफल: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से सिर दर्द रहेगा। चोट लगने की भी संभावना है। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। मधुमेह या हृदय संबंधी विकार से पीड़ित जातकों को व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सिंह राशिफल: मानसिक तनावों में बढ़ोतरी होगी। तनाव से बचने के लिए योग व ध्यान करना बेहतर रहेगा। बदलते मौसम के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। नियमित रूप से सुबह टहलने जरूर जाएं।
कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको सिरदर्द, ब्लड-प्रेशर और दिल संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा फिलहाल के लिए टाल दें।
तुला राशिफल: आज आप अपनी फिटनेस को लेकर विचार करेंगे। आपका वजन न बढ़े इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करन होगा। आज आपको शरीर में काफी भारीपन महसूस होगा। इसलिए हल्का खाना खाएं और ध्यान जरूर लगाएं।
वृश्चिक राशिफल: आज आप खुश रहने की कला पर ध्यान देंगे। जिससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। योग और व्यायाम पर आपका मन ज्यादा लगेगा। लेकिन आज आप इसे अपनी दिनचर्या में लाने के लिए संकल्प लेंगे।
धनु राशिफल: आज मानसिक तनाव ज्यादा रह सकते हैं इसलिए शांति बनाए रखने की कोशिश करें। गले और फेफड़े से संबंधित रोग होने की आशंका है।
मकर राशिफल: आज आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने की सोचेंगे। क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। साथ ही आप अपना फुल बॉडी चेकअप भी करवा सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को अपना विशेष ध्यान दना होगा।
कुंभ राशिफल: जिन जातकों को हृदय संबंधी विकार है, उन्हें आज सावधान रहने की जरूरत है। मधुमेह, सिरदर्द और पीठ दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और ध्यान करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
मीन राशिफल: सेहत संबंधी दिक्कतें दूर होने के आसार हैं। नकारात्मक लोगों से दूर रहें तो बेहतर होगा। किसी पुरानी बीमारी से परेशान जातकों को राहत मिल सकती है।