Health Horoscope Today: मेष राशि वालों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। वृष वालों को काम करते समय बरतनी होगी सावधानी नहीं तो दुर्घटना होने के हैं आसार, मिथुन वाले अपने रुके हुए कार्यों को कर सकते हैं पूरा क्यों सेहत आज देगी आपका पूरा साथ। कर्क वालों को वाहन चलाते समय बरतनी होगी सावधानी तो कन्या राशि वालों को सिर दर्द करने वाला है परेशान। तुला राशि वालों के स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल के लग सकते हैं चक्कर तो धनु वालों को कमर दर्द करेगा परेशान। जानें अपना आज का स्वास्थ्य राशिफल यहां…

Horoscope Today, July 04, 2019: कुंभ वालों को बिजनेस में मिल सकता है धोखा, जानें बाकी राशियों के लिए दिन कैसा

मेष राशिफल: सेहत में सुधार आने की संभावना है। लेकिन रोजाना व्यायाम करते रहें। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशिफल: आज किसी ना किसी कारण चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए हर काम को सावधानी से करें। बुजुर्ग लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन उत्तम है। शरीर की ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें। रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सकता है।

कर्क राशिफल: वाहन सावधानी से चलाए। किसी काम में जल्दबाजी न करें। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। बाहर का खाना न खाएं।

सिंह राशिफल: दक्षिण और पश्चिम दिशा की यात्रा करने में खतरा है। कोई दुर्घटना घट सकती है। माता का स्वास्थ्य चिंता में डालेगा। मानसिक तनाव को कम करने के लिए पूजा-पाठ करें।

कन्या राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किल भरा है। बुखार आ सकता है। सिर दर्द परेशान करेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। तनाव को कम करने के लिए ध्यान करें।

तुला राशिफल: शुगर और दिल के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं। ऐसा आपके द्वारा स्वास्थ्य को लेकर हो रही लापरवाही के कारण होगा।

वृश्चिक राशिफल: वाहन सावधानी से चलाएं। बुजुर्ग लोग कुछ भी उल्टा सीधा खाने से बचें। गर्भवती महिलाएं भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल: कमर दर्द काफी परेशान करने वाला है। इसलिए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक ना बैठें। आंखों से संबंधी रोग भी परेशान कर सकते हैं।

मकर राशिफल: बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आयेगा। लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तला-भुना खाना खाने से बचें।

कुंभ राशिफल: पेट से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। जिस वजह से आपकी सेहत में काफी गिरावट आने के आसार हैं। हल्का खाना खाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

मीन राशिफल: मोटापे से ग्रसित लोग अपनी सेहत में सुधार लाने के ध्यान दें। जिस कारण वह अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।