Health Horoscope Today: मेष राशि वालों की सेहत में सुधार आने के आसार हैं लेकिन योग आपके लिए जरूरी है। वृष राशि वालों तनाव लेने से बचें तो वहीं मिथुन वालों के स्वास्थ्य के लिए भी दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। कर्क राशि वालों को कमर और सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है साथ मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी दिन मुश्किल भरा रह सकता है। सिंह राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। बुजुर्ग लोग चलने में कोई जल्दबाजी ना करें चोट चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। यहां जानें अपना स्वास्थ्य राशिफल…

Horoscope Today, June 15, 2019: यहां जानें अपना दैनिक राशिफल 

मेष राशिफल: सेहत में सुधार आने की संभावना है। अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। योग और प्राणायाम जरूर करें। परिवार में बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आने के आसार हैं।

वृषभ राशिफल: मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाला है। जिस कारण सिर में काफी दर्द रहेगा। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

मिथुन राशिफल: आपको कमर में दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। इसलिए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक बैठने से बचें साथ ही डॉक्टर से भी सलाह लें।

कर्क राशिफल: कमर दर्द और सिर दर्द की समस्या से कुछ आराम मिल सकता है। मोटापे से ग्रसित लोग भी आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने वाला है।

सिंह राशिफल: तेजी से वाहन ना चलाएं नहीं तो चोट-चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। साथ ही बुजुर्ग लोग टहलने में किसी भी तरह का आलस ना करें।

कन्या राशिफल: किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने की आशंका है। ऐसा आपका अपने स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करने के कारण होगा।

तुला राशिफल: आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन शुभ है।

वृश्चिक राशिफल: आज शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहने वाली है। जिस कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

धनु राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन स्वास्थ्य के साथ किसी तरह की लापरवाही ना बरतें।

मकर राशिफल: चर्म रोग से संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। दांत में अचानक से दर्द होने के आसार हैं।

कुंभ राशिफल: सिर दर्द और पैरों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने खान-पान के साथ-साथ योग और प्राणायाम का भी ध्यान रखें।

मीन राशिफल:  स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में भी किसी सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।