Health Horoscope Today: मेष राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंता करने से बीमारी बढ़ने की उम्मीद है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। भागदौड़ के काम से स्वभाव में उग्रता आ सकती है।

वृषभ राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हालांकि किसी प्रकार की मानसिक चिंता परेशान करेगी। योग-ध्यान करने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की देखभाल के लिए डॉक्टर से मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा। पर्याप्त नींद न लेने से बेचैनी महसूस कर सकते हैं। शारीरिक व्यायाम करने में रुचि लेंगे। लव पार्टनर के सेहत का ख्याल आएगा। किसी मित्र की सेहत का हालचाल लेने के लिए हॉस्पिटल जाएंगे।

कर्क राशिफल : आज आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रहने वाले हैं। खुली हवा में व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। वजन बढ़ने से तकलीफ होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अभी ठीक रहेगा।

सिंह राशिफल : स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा। व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भोजन में लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। ऑफिस के काम से टेंशन बना रहेगा। भागदौड़ वाले काम से थकावट महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल : जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतुलित भोजन करने से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। बाजारू भोजन करने से बचें।

[bc_video video_id=”5988906464001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने वाला है। संतान की तरक्की को देखकर मन खुश रहेगा। पिता को आंखों की समस्या हो सकती है। यात्रा में सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा होगा।

वृश्चिक राशिफल : खानपान से समझौता न करें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। लाइफ पार्टनर की सेहत की देखभाल करने वाले हैं। कोई बुरी खबर सुनकर मन उदास रहेगा।

धनु राशिफल : पत्नी के अप्रिय व्यवहार से चिंता बढ़ेगी। पिता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। अचानक हॉस्पिटल का दौरा करना पड़ सकता है। कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें।

मकर राशिफल : आज शरीर मीन आलस्य बना रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहे इसके लिए व्यायाम करें। पत्नी की सेहत में सुधार होगा। किसी अजीज मित्र मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।

कुंभ राशिफल : अच्छी सेहत के लिए व्यायाम पर ध्यान दें। फास्टफूड का सेवन करने से बचें। खानपान में बदलाव स्वास्थ्य खराब कर सकता है। समय से भोजन करने की सलाह दी जाती है। मन की प्रसन्नता के लिए भ्रामरी प्राणायाम करें।

मीन राशिफल : स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय तक स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए नियमित व्यायाम करें। शरीर में ऊर्जा और शक्ति बरकरार रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताने वाली है।