हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के अंगों की बनावट के आधार पर उसके व्यवहार के बारे में बताया गया है। इनमें ही बालों का भी जिक्र आता है। सीधे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि आपके बाल ही आपकी किस्मत तय करते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में। आपने ऐसे कई सारे लोगों को देखा होगा जिनके बाल काफी सख्त होते हैं। उन्हें कितनी भी दबाने की कोशिश की जाए, लेकिन वे खड़े ही रहते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। दरअसल, सख्त बाल वालों का भाग्य पक्ष काफी कमजोर होता है। लेकिन ये लोग शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं। इस दशा में ये लोग शारीरिक श्रम वाले क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं।

कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके बाल तो काफी सख्त होते हैं लेकिन वे आपस में चिपके हुए रहते हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है। ये लोग लोकप्रिय नहीं होते हैं। इन लोगों की दूसरों के साथ बात-बात पर बहस होती रहती है। ऐसे में इन लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए और मधुरता से दूसरों से बात करनी चाहिए। ऐसे लोग जिनके बालों में भूरापन होता है, वे किस्मत के काफी धनी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में काफी सफलताएं हासिल करते हैं।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

ऐसे लोग जिनके बाल बिखरे हुए होते हैं, वे सामान्य तौर पर तीव्र बुद्धि को होते हैं। ये लोग पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में काफी अच्छा करते हैं। इनके द्वारा जीवन में कुछ बड़ा करने की संभावना ज्यादा होती है। अब बात करते हैं घुंघराले बाल वाले लोगों की। कहते हैं कि घुंघराले बाल वाले लोग किस्मत के धनी होती हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। हालांकि ये लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर और मानसिक रूप से उग्र होते हैं।