Finance Rashifal (Horoscope) Today 9 November 2019: मेष राशिफल: दैनिक आय का स्रोत बढ़ने वाला है। बच्चों की खुशी के लिए धन खर्च कर सकते हैं। धन लाभ से दिन की शुरुआत होने वाली है।

वृषभ राशिफल: परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ होने वाला है। साझेदारी वाले व्यवसाय में आर्थिक लेनदेन से सावधान रहें। बिजनेस से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बीमा से अतिरिक्त धन लाभ का भी योग बन रहा है।

मिथुन राशिफल: परिवार के साथ घूमने जाने में धन खर्च होगा। भविष्य में कारोबार के लिए बचत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। मकान की मरम्मती में पैसा खर्च होगा।

कर्क राशिफल: पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझाने में पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बिजनेस में नियमित आय प्रभावित रहेगा। पारिवारिक खर्च का संतुलन बना रहेगा।

सिंह राशिफल: साझेदारी वाले काम से आर्थिक उन्नति में बढ़ोतरी होने वाली है। नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति का दिन है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशिफल: माता-पिता से धन लाभ का संकेत है। यात्रा में फिजूलखर्च होने वाला है। बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने वाला है। बिजनेस में आर्थिक निवेश कर सकते हैं। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कलह हो सकता है।

तुला राशिफल: बिजनेस में इनकम का स्रोत बढ़ने वाला है। फील्ड वर्क में आय बढ़ेगी। साझेदारी वाले में आर्थिक निवेश से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। दफ्तर में ओवरटाइम काम करने से सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी में आर्थिक उन्नति होने वाली है। परिवार में खर्च बढ़ेगा। व्यापारिक मोर्चे पर आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। अप्रत्याशित धन लाभ का योग है। निवेश में लगाया हुआ पैसा लाभ दिलाएगा।

धनु राशिफल: पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। किसी सभी से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। मेहनत की अपेक्षा आय कम होगा। बिजनेस में आर्थिक उन्नति के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। वाहन खर्च बढ़ेगा।

मकर राशिफल: पढ़ाई के लिए पिता से आर्थिक मदद मिल सकता है। परिवार की अर्थिक स्थिति सुधेरगी। दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में प्रगति होने वाली है। छोटे भाई के इलाज में धन खर्च होगा।

कुंभ राशिफल: आज ऑफिस के काम को लेकर बाहर जाने से आर्थिक बजट बिगड़ेगा। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन से आर्थिक व्यय अधिक होगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। वाहन मरम्मती में खर्च होगा। परिवार में आर्थिक खर्च सामान्य रहेगा।

मीन राशिफल: भविष्य के लिए पैसा बचत कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी की जरूरत पूरा करने में पैसा अधिक खर्च होने वाला है। दोस्तों से लिए हुआ पुराना कर्ज चुका सकते हैं।