Finance Rashifal (Horoscope) Today 22 September 2019:
मेष राशिफल: व्यापार में बिक्री का ग्राफ बढ़ने वाला है। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा, जिससे सैलरी बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल: बिजनेस में खर्च बढ़ने वाला है। साझेदारी का काम कुछ हद तक आर्थिक तंगी से राहत दिला सकता है। बच्चों की सेहत में पैसा खर्च होगा। पत्नी को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। बैंक का लंबित काम का पूरा होगा।
मिथुन राशिफल: निजी व्यापार में आर्थिक उन्नति होने वाली है। किसी मित्र से आर्थिक लाभ होगा। बहन को आर्थिक मदद के लिए आगे आ सकते हैं। सरकारी काम में आर्थिक नुकसान होगा। फिजूलखर्ची बढ़ती नजर आएगी।
कर्क राशिफल: व्यापार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। बिजनेस में निवेश किया हुआ पैसा आगे चलकर लाभ दिलाएगा। साथी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशिफल: आज आपके लिए लाभ का दिन साबित होगा। किस किसी भी काम में हाथ डालेंगे, उससे आर्थिक लाभ होगा। हालांकि परिवार में आर्थिक खर्च की अधिकता नजर आएगी। कर्ज देना हानिकारक साबित हो सकता है।
कन्या राशिफल: नौकरी में सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। आज व्यापार का कामकाज माध्यम रहेगा। दैनिक आर्थिक आय सामान्य रहने वाला है। कोई महिला साथी आर्थिक सहयोग की डिमांड कर सकती है।
तुला राशिफल: आज सभी दृष्टिकोण से आर्थिक लाभ के आसार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार नजर आएगा। बिजनेस में दिया हुआ उधार का पैसा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ का योग है।
वृश्चिक राशिफल: व्यापार में आर्थिक उन्नति में बाधा उत्पन्न होगी। यात्रा में खर्च बढ़ेगा। खुद के इलाज में बहुत अधिक पैसा खर्च होगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। घरेलू काम में आर्थिक खर्च बढ़ेगा।
धनु राशिफल: ट्रैवल वाले व्यापार से आर्थिक लाभ होने वाला है। आर्थिक लाभ के लिए की गई यात्रा निरर्थक साबित होगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक नुकसान होगा। घरेलू कामों में खर्च सामान्य रहेगा।
मकर राशिफल: प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होगा। आज अचानक धन लाभ होने वाला है। व्यापार में धन-निवेश कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य में पैसा खर्च होने वाला है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल: आज बिजनेस में कमाई अच्छी रहेगी। बच्चों की शिक्षा में पैसा खर्च होगा। घर के किसी सदस्य के इलाज में धन खर्च होने वाला है। बैंक बैलेंस कम हो सकता है। अनावश्यक कामों में खर्च बढ़ेगा।
मीन राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। दोस्तों को आर्थिक मदद कर सकते हैं। हालांकि व्यापार के निमित्त की गई यात्रा में पैसा खर्च होगा। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा।