Finance Rashifal (Horoscope) Today 15 November 2019: मेष राशिफल: व्यापार के विस्तार के लिए नए संपर्क बनाने वाले हैं। कमाई के नए साधन उपलब्ध हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार से अच्छी इनकम की संभावना है।

वृषभ राशिफल: बिजनेस में आमदनी बढ़ने वाली है। बिजनेस के काम से यात्रा में धन धन खर्च होगा। ट्रेवल के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ने वाली है। पारिवारिक खर्च सामान्य रहने वाला है।

मिथुन राशिफल: दैनिक आय कुछ हद तक प्रभावित रहेगा। व्यवसाय के बहुत सारे साधन उपलब्ध होने वाले हैं। निजी व्यापार में तरक्की होने वाली है। घरेलू खर्च बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को पॉकेट खर्च के लिए पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल: दैनिक आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने वाली है। बिजनेस में आर्थिक सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में आर्थिक मुद्दों पर बहस हो सकती है। पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ेगी।

सिंह राशिफल: बिजनेस में खास उपलब्धि हासिल होने वाली है। अचानक आर्थिक लाभ का योग है। निवेश के लिए किसी से आर्थिक मदद ले सकते हैं। हाथ से गया प्रॉपर्टी हासिल हो सकती है। जमीन-जायदाद के काम में सावधान रहें।

कन्या राशिफल: आय के नए अवसर मिलने वाले हैं। व्यापार में उधार का पैसा वापस मिलने वाला है। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। दैनिक जीवन में खर्च की अधिकता रहने वाली है।

तुला राशिफल: व्यापार में लेनदेन का मामला हल होगा। दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। कसी साथी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। बेरोजगार जातकों को रोजगार का अवसर मिलेगा। पारिवारिक खर्च में इजाफा होगा।

वृश्चिक राशिफल: व्यापार में आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कुछ समय के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। परिवार में बढ़ते खर्च को देखते हुए किसी से पैसा कर्ज ले सकते हैं।

धनु राशिफल: आज दैनिक आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। नौकरी में अधिकारी के द्वारा पदोन्नति का योग है। पैसा उधार देने से बचें। जमीनी विवाद हल होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

मकर राशिफल: व्यापार में आर्थिक उन्नति का ग्राफ ऊपर जाएगा। नौकरी में संकट का दौर आएगा, जिससे चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक खर्च बढ़ने वाला है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है।

कुंभ राशिफल: आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन शुभ है। लंबी अवधि के लिए आर्थिक निवेश का विचार मन में आएगा। परिवार में आर्थिक मदद कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ आर्थिक नुकसान होगा।

मीन राशिफल: आज की आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। साथियों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में ऊपरी कमाई कर सकते हैं। दैनिक खर्च बढ़ने वाला है। घरेलू कामों में धन व्यय होने वाला है।