Finance Rashifal (Horoscope) Today 13 November 2019: मेष राशिफल: साझेदारी वाले काम से अच्छा लाभ मिलने वाला है। निजी व्यापार में आर्थिक रुकावट का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति से संबंधित विवाद हल होता दिखाई देगा।
वृषभ राशिफल: बिजनेस से आर्थिक लाभ होगा। सरकारी योजना का आर्थिक लाभ मिलने वाला है। कोई साथी पैसा उधार मांग सकता है। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ता हुआ दिखाई देगा। बच्चों की पढ़ाई में धन खर्च होगा।
मिथुन राशिफल: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी साबित होगा। व्यापार में लापरवाही से आर्थिक नुकसान होगा। महिला साथी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। घरेलू खर्च सामान्य रहेगा।
कर्क राशिफल: बिजनेस में आर्थिक तरक्की के लिए किया गया मेहनत लाभकारी साबित होगा। माता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा। दैनिक खर्च बढ़ने वाला है।
सिंह राशिफल: आज खर्च की अधिकता रहने वाली है। व्यापार में घाटा हो सकता है। बड़े भाई से धन लाभ होगा। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। व्यापार में दिया हुआ उधार का पैसा मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने वाला है।
कन्या राशिफल: व्यापार में आर्थिक योजना का लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी के पीछे खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। बैंक बैलेंस बढ़ता हुआ नजर आएगा। जमीन के काम से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
तुला राशिफल: आर्थिक लाभ के झांसे से बचकर रहें। व्यापार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। दूर की यात्रा से आर्थिक नुकसान होगा। किसी खास मित्र को आर्थिक मदद कर सकते हैं। फिजूलखर्ची बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिफल: घरेलू मोर्चे पर खर्च बढ़ने वाला है। जमीनी दस्तावेज में धन खर्च होगा। सौदे में धन लाभ होगा। निवेश में पैसा लागना नुकसानदेह हो सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद में धन खर्च होगा।
धनु राशिफल: किए गए निवेश से लाभ की संभावना है। बिजनेस में आर्थिक प्रगति होने वाली है। साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक लाभ होने वाला है। दैनिक जीवन में खर्च बढ़ेगा। परिवार में आर्थिक मदद कर सकते हैं।
मकर राशिफल: अचानक किसी योजना से आर्थिक लाभ होता दिखाई देगा। पहले जो निवेश किया था उससे लाभ मिलेगा। घरेलू खर्च सामान्य रहने वाला है। फिजूलखर्ची से बचें। बच्चों की शिक्षा में धन खर्च होगा।
कुंभ राशिफल: व्यापार में तरक्की होगी। दैनिक आय की स्थिति अच्छी रहने वाली है। निजी व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे। सरकारी कामकाज में आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। लव पार्टनर के पीछे धन व्यय होगा।
मीन राशिफल: व्यापार में तरक्की के लिए आज अधिक मेहनत करना पड़ेगा। बड़े भाई से आर्थिक लाभ की संभावना है। बच्चों के पीछे धन खर्च बढ़ने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।