Finance Rashifal (Horoscope) Today 12 November 2019: मेष राशिफल: दैनिक आय में कमी महसूस कर सकते हैं। बैंक बैलेंस कम होता नजर आएगा। व्यापार में सहकर्मी का साथ मिलेगा।

वृषभ राशिफल: बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। निजी व्यापार में मोटी रकम पा सकते हैं। निवेश करना लाभदायक साबित नहीं होगा। किसी साथी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। घरेलू कामों में समझदारी से खर्च करना लाभदायक साबित होगा।

मिथुन राशिफल: दैनिक जीवन में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यपार में सहयोगियों का साथ मिलेगा जिससे बिजनेस में विस्तार की संभावना है। साझेदारी वाले काम में धन लाभ की आशा कर सकते हैं।

कर्क राशिफल: निजी उद्योग से आर्थिक लाभ होने वाला है। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कुछ हद तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल: संपत्ति के लेनदेन में लाभ होगा। जमीन में लगाया हुआ धन लाभ दिलाएगा। शेयर बाजार में पैसा लगाना मंहगा पड़ सकता है। धन के लालच में पड़ने से आर्थिक नुकसान होगा। परिवार में वित्तीय खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।

कन्या राशिफल: आर्थिक लेनदेन अच्छा रहने वाला है। बकाए कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक उन्नति होने वाली है। हालांकि घरेलू खर्च बढ़ेगा। बच्चों के स्वास्थ्य में धन व्यय होगा। फिजूलखर्ची से बचें।

तुला राशिफल: धन कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को नया काम हाथ लगेगा। साझेदारी वाले काम से नुकसान की संभावना है। साथी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: घरेलू कामों में अनावश्यक धन खर्च होगा। किसी साथी को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। निवेश में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने वाला है। व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा।

धनु राशिफल: जीवनसाथी के आवश्यक कामों में अनावश्यक धन खर्च होगा। दैनिक जीवन में बेलगाम खर्च होगा। परिवार केन खर्च का हिसाब देन पड़ सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में उधार का पैसा मिलेगा।

मकर राशिफल: परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी के लिए इच्छुक जातकों को नया काम मिल सकता है। रिटायर्ड लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपके काम से प्रभावित होकर बॉस सैलरी बढ़ा सकता है।

कुंभ राशिफल: आज आर्थिक मजबूती मिलने वाली है। पैसा कमाने के लिए अधिक मेहनत करने वाले हैं, जिसका लाभ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की योजना साकार होगी। सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है।

मीन राशिफल: आय से अधिक खर्च होगा। अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। घरेलू खर्च में संयम बरतने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। मित्रों से लिया हुआ पैसा वापस कर सकते हैं।