Finance Horoscope Today: आज का दिन मेष राशि वालों के वित्त मामलों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार में तरक्की होने की संभावना है। मिथुन राशि के बात करें तो आपको अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। व्यर्थ की यात्राएं करने से बचना होगा। सिंह राशि वालों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है। लेकिन कन्या राशि के जातकों को अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कुल मिलाकर कुछ राशि वालों के लिए दिन शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने के आसार हैं। यहां जानें अपना आज का आर्थिक राशिफल…
Horoscope Today, June 07, 2019: यहां जानें अपना आज का राशिफल…
मेष राशिफल: आज का दिन मेष राशि के जातकों के वित्त मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। व्यापार में तरक्की मिलने के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल: किसी कीमती वस्तु के चोरी होने के आसार हैं। व्यापार में कोई करीबी धोखा दे सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: जरूरी कामों को पूरा करने में बाधा उत्पन्न होगी। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों को विदेश मामलों में फायदा मिल सकता है। इनकम में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों की विदेश में नौकरी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है।
कन्या राशिफल: बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार में काफी हानि देखने को मिल सकती है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है।
तुला राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पूजा-पाठ के कार्य में ज्यादा पैसा खर्च होगा।
वृश्चिक राशिफल: धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को निराशा हाथ लग सकती है।
धनु राशिफल: खाने और कपड़े से संबंधित बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय शुभ है। रोज के मुकाबले व्यापार में ज्यादा इनकम देखने को मिल सकती है।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों को आज की गई यात्रा से धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन दुश्मन आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला अभी ना लें।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है साथ ही संपत्ति में बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।