Finance Horoscope Today: मेष राशि के जातकों को धन खर्च की अधिकता रहने वाली है। वहीं बिजनेस से लाभ मिलने की संभावना है। वृषभ राशि वालों को आज आर्थिक तंगी रहने वाली है। कर्क जातकों को के लिए व्यापार में तरक्की के प्रबल योग हैं। साथ ही इस राशि वालों को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। आगे जानिए आज का वित्त राशिफल…
Horoscope Today, June 19, 2019: कुंभ वालों का लव पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, यहां जानिए अपना राशिफल
मेष राशिफल: आज खर्च अधिक होने वाले हैं। बिजनेस से लाभ मिल सकता है। निवेश की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशिफल: आज अचानक धन लाभ होगा। खर्च सोच समझकर करें। घरेलू सामानों की खरीददारी से पैसों की तंगी रह सकती है।
मिथुन राशिफल: पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। व्यापार के काम से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशिफल: व्यापार में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार देने से परहेज करें। अनावश्यक खर्च आर्थिक तंगी ला सकती है।
सिंह राशिफल: ऑफिस के काम से बाहर जाना पद सकता है। इस दौरान यात्रा में पूरी सावधानी रखें। व्यापार को और अधिक विस्तार मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचें।
कन्या राशिफल: आय के नए साधन प्राप्त होते दिख रहे हैं। नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। हालांकि इस समय नौकरी बलदना शुभ नहीं है। व्यापार में तरक्की होगी।
तुला राशिफल: कर्ज दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे। आर्थिक रूप से किसी दोस्त को मदद करना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल: आय के नए स्रोत बनते दिख रहे हैं। दूसरों को आर्थिक मदद करना हानिकारक हो सकता है। किसी चीज में पैसे निवेश करेंगे। व्यापार में तरक्की होगी।
धनु राशिफल: आज किसी को भी कर्ज देने से बचें। क्योंकि दिया हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। व्यापार से लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशिफल: बिजनेस में घाटा हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर धन व्यय होगा। अनावश्यक धन खर्च से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल: आज अचानक धन लाभ होगा। हालांकि व्यय की अधिकता रहेगी। कर्ज की परेशानी से उबर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर ध्यान रखना होगा।
मीन राशिफल: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च परेशानी में डाल सकती है। संभव है किसी से पैसे उधार भी लेने पड़े। मित्र से आर्थिक सहयोग की गुंजाइश है।