Health Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आप अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। जिसके चलते आप अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल</strong>: पैरों में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। मन बेचैन रहने के आसार हैं। शिव भगवान की अराधना करने से मन शांत होगा।

मिथुन राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य आपका साथ कम देता नजर आ रहा है। दिन आलस से भरा रहेगा। नींद भरपूर लें। नहीं तो कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशिफल: सेहत को लेकर आपकी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। दिनचर्या में सुधार करना आपके लिए जरूरी है। साथ ही व्यायाम को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करें।

सिंह राशिफल: अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी को लेकर स्थान परिवर्तन होने की भी संभावना है।

कन्या राशिफल: तनाव बढ़ने के कारण नींद ना आने की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जिस कारण सिर में भी दर्द रहेगा। इसलिए वो काम करें जिससे आपका तनाव कम हो।

तुला राशिफल: आज पैरों में चोट लगने की संभावना है। इसलिए किसी भी काम को पूरी सावधानी से करें। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल: आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के आसार हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

धनु राशिफल: आज दक्षिण और पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचें। अनावश्यक यात्रा शारीरिक कष्ट पैदा कर सकता है। इसलिए सोच समझकर यात्रा पर जाएं।

मकर राशिफल: बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। महिलाएं घर का काम करते वक्त पूरी सावधानी बरतें। चोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कुंभ राशिफल: आज मानसिक परेशानी बढ़ेगी। बेकार की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशिफल: सड़क पार करते वक्त सावधानी बरतें। वरना दुर्घटना हो सकती है। नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य कुछ हद तक बिगड़ सकता है।