Finance Horoscope Today:  मेष राशिफल: खर्चों पर काबू रखना होगा। आय से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। कोई कीमती वस्तु चोरी होने का भय सता सकता है।

वृषभ राशिफल</strong>: नया काम शुरु कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस से झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: घर में किसी वस्तु के खराब होने से खर्चे बढ़ सकते हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।

कर्क राशिफल: यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती हैं लेकिन सभी यात्रा से शायद लाभ नहीं मिल पाए। नौकरी वालों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों की आय बढ़ सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलती हुआ नजर आ रही है। खर्चों में कमी आएगी। निवेश ज्यादा कर पाएंगे। कर्जों की भरपाई भी हो सकती है।

तुला राशिफल: व्यापारियों को लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम हो सकती है। लेकिन दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातक अपने किसी करीबी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। दफ्तर में साख बढ़ने की उम्मीद है।

धनु राशिफल: आय में बढ़ोतरी हो सकती है। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होगा। जीवन साथी की आय बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।

मकर राशिफल: आज जरूरतमंद की सहायता करना ना भूलें। इससे आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी की तबीयत खराब होने के चलते धन ज्यादा खर्च होगा।

कुंभ राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। लेकिन कार्यस्थल पर दुश्मनों से बचकर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशिफल: सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। इनकम में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।