Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ मिलने के आसार हैं। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेकिन यात्रा फलदायी साबित होगी। किसी मित्र के साथ कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। वाहन खरीदने के आसार हैं। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृषभ राशिफल</strong>: नौकरी वालों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही व्यापारियों को भी अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहने की जरूरत है। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मिथुन राशिफल: मिथुन वालों के अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। जिस कारण आपको किसी से पैसा कर्ज लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करें। निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल: आज किसी से पैसों का लेन-देन ना करें। धन हानि हो सकती है। निवेश के लिए जीवन साथी की राय लेना बेहतर रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है।

सिंह राशिफल: आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। निवेश से फायदा मिलेगा। नौकरी में कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मुश्किल होगी। प्रेमी का साथ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशिफल: प्रेमी की आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। वाहन खरीद सकते हैं। निवेश के लिए दिन उत्तम है। लेकिन कर्ज लेने या देने से बचें।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा से आज कोई खास लाभ नहीं मिलेगा। दोस्तों पर पैसे ज्यादा खर्च होंगे।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी करने वाले किसी भी काम को सावधानी से करें। क्योंकि गलती हो सकती है। जिस वजह से बॉस नाराज होंगे। कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं।

धनु राशिफल: आय में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरु कर सकते हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशिफल: पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के विवाद भी सुलझ सकते हैं। खर्चों में कमी आयेगी। भविष्य की योजनाएं बन सकती है।

कुंभ राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। धन हानि के योग है। नया कार्य शुरु ना करें। कर्ज लेने से बचें।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती दिखाई दे रही है। कर्ज की भरपाई कर पाएंगे। नए निवेश के मार्ग खुल सकते हैं।