Finance Horoscope Today: अगस्त का महीना शुरु हो गया है। और आज सावन माह की हरियाली अमावस्या है जिसे श्रावणी अमावस के नाम से भी जाना जाता है। आज का दिन कई राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। धन संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। खासकर मिथुन राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। यात्रा से धन प्राप्ति के आसार हैं। लेकिन सिंह राशि के जातकों को अपने दुश्मनों से सर्तक रहना होगा।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज इन राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशष कृपा रहेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्याप में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विदेश जाने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। धन प्राप्ति के आसार हैं। मन की इच्छाएं पूरी होंगी। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): कारोबार में सफलता पाने के लिए भगवान शिव की अराधना करें। यात्रा से लाभ मिलेगा। जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। खर्चों में कमी आएगी।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आज किसी दोस्त की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। निवेश करने के लिए दिन शुभ है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीवन साथी का साथ मिलेगा।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेकिन दुश्मनों से सावधान रहना होगा। घर में अचानक से खर्चें बढ़ेंगे।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। किसी दोस्त से आर्थिक मदद मिलेगी। अपने वित्त मामलों को लेकर धोखा दे सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज का दिन निराशा भरा रहेगा।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): आज लंबे समय बाद किसी काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लेकिन दोस्ती यारी में पैसा ज्यादा खर्च करने से बचें। धार्मिक कार्यों में कुछ पैसा खर्च होने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): निवेश से लाभ मिलेगा। अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेकिन लाभ मिलने के आसार हैं।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): किसी मित्र के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय है। इसलिए सावधानी बरतें।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है। जिससे खर्चों में कमी आने के आसार हैं। लंबी यात्रा पर ना जाएं तो बेहतर होगा। किसी अनजान से पैसों का लेन-देन ना करें।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। व्यापार में लाभ के आसार हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): आय से अधिक खर्च करने से बचें। नहीं तो आपकी फाइनेंशियल कंडीशन खराब हो सकती है। नए काम की शुरुआत बिना ज्योतिषीय सलाह के लिए न करें।