Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बिजनेस वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की भी हो सकती है प्राप्ति।
वृषभ राशिफल</strong>: व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें क्योंकि इससे आपका धन काफी ज्यादा खर्च हो सकता है। निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल: बिजनेस वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलता नजर आ रहा है। रोज क मुकाबले आज ज्यादा कमाई हो सकती है। संपत्ति में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
कर्क राशिफल: किसी करीबी दोस्त से बिजनेस में धोखा मिल सकता है। नौकरी की तलाश आज पूरी होती दिखाई दे रही है। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा।
सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कार्यस्थल पर साख बढ़ेगी और विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर हर काम को सावधानी से करना होगा क्योंकि आप से कोई बड़ी गलती हो सकती है। जिसका आपके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
तुला राशिफल: तुला राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के विवाद सुलझ सकते हैं। जीवन साथी की आय भी बढ़ने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। वित्त स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। कर्ज बढ़ सकते हैं।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। धन हानि होने के आसार हैं। भगवान शिव की अराधना कर के ही आज कोई ही काम शुरु करें।
मकर राशिफल: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया काम भी शुरु किया जा सकता है। जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।
कुंभ राशिफल: पुराने किसी निवेश से नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्त से वित्त सहायता लेनी पड़ सकती है। लेकिन बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए दिन शुभ है।
मीन राशिफल: वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नया काम शुरु करने और निवेश के लिए दिन शुभ, अच्छी नौकरी मिलने की संभावना, कार्यस्थल पर साख में बढ़ोतरी होगी।