Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आपको संतान पक्ष की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। आप कोल्ड की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्म कपड़े पहनें।
वृषभ राशिफल: आज अपनी वाणी पर संयम रखें। वरना किसी के साथ विवाद हो सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ अनबन होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
मिथुन राशिफल: आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। काम के बदले रुपए मिलने की संभावना है। कोई आकस्मिक खर्च आ सकता है। इसलिए पैसों को अनावश्यक खर्च न करें।
कर्क राशिफल: आप आप माता का ख्याल रखें। आपको काम पर भी ध्यान रखना होगा। वरना आपका काम बिगड़ सकता है।
सिंह राशिफल: पैसों के खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। कर्मों के द्वारा पैसों की कमाई में सफल रहेंगे।
कन्या राशिफल: फाइनेंशनल कार्यों में नई शुरुआत से खर्च बढ़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे आय के साधन बढ़ेंगे। दोस्तों के ऊपर खर्च अधिक होंगे। निवेश करने के लिए यह समय साही है।
[bc_video video_id=”6006553494001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय से स्रोत को बढ़ाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म और इलाज में पैसे खर्च हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे धन आएगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्च अत्यधिक सोच-समझकर करें। निवेश करने में दूसरों की सलाह से बचें।
धनु राशिफल: आर्थिक मामलों में कुछ खास बदलाव नहीं है। धन खर्च की अधिकता से बचें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के लिए कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं।
मकर राशिफल: आपकी आय निर्धारित गति से होगी। सरकारी कामों में धन खर्च होंगे। रोज के खर्चों को संतुलित रख सकेंगे। लेकिन इस समय मन में कोई बड़ी उम्मीद न पालें।
कुंभ राशिफल: आर्थिक मामलों के प्रति सचेत रहेंगे। किसी से पैसे कर्ज लेने में कुशल व्यवहार रखें। दैनिक आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
मीन राशिफल: आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। पिता या बड़े भाई की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है। शेयर बाजार के लिए आपका अनुमान सही हो सकता है।
