Finance Horoscope Today : मेष राशिफल : धन लाभ के लिए आज का दिन शुभ है। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगा सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में सावधानी बरतें। किसी महिला मित्र को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।
वृषभ राशिफल : मनोरंजन के काम से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ का है। जो काम लंबे समय से लटका हुआ है, वह पूरा होगा। करियर में तरक्की के योग बनते दिखाई ड़े रहे हैं।
मिथुन राशिफल : ट्रांसपोर्ट के काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ का है। साझेदारी के काम का प्रस्ताव मिल सकता है। साझेदारी के काम को करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
कर्क राशिफल : आज आपको कुछ अलग प्रकार के काम से लाभ होगा। संभव है शेयर बाजार के काम से लाभ मिले। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। घर के समान की खरीददारी में पैसा खर्च होगा। किसी नए काम की शुरुआत करना हानिकारक हो सकता है।
सिंह राशिफल : व्यापार में किसी प्रकार का हानि होने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बजट के अनुरूप खर्च करने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस में किसी के सहयोग से पदोन्नति होगी।
कन्या राशिफल: किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। विदेशी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। किसी बड़े संपत्ति के लेनदेन में फायदा होगा। दोस्तों को दिया हुआ पैसा उधार वापस मिलेगा।
[bc_video video_id=”5975869975001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : आज कोई नई नौकरी का मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। व्यापार के लिए कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने रहन-सहन में बदलाव कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल : धन निवेश की योजना बनाने वाले हैं। लंबी अवधि के निवेश के लिए पैसा लगाना ठीक रहेगा। व्यापार के लिए अलग से योजना बना सकते हैं। पिता की ओर से आर्थिक लाभ के योग हैं।
धनु राशिफल : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में तरक्की के योग हैं। अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। हालांकि घरेलू कामों में पैसे खर्च होंगे। आर्थिक रूप से किसी की मदद कर सकते हैं।
मकर राशिफल : खुद का व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। किसे दोस्त को पैसे उधार दे सकते हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है। बच्चों की जरूरतों में पैसे खर्च होने वाले हैं।
कुंभ राशिफल : व्यापार के लिए बैंक से पैसा उधार ले सकते हैं। जो पहले से व्यापार कर रहे हैं उन्हें तरक्की मिलेगी। मनोरंजन के लिए धन खर्च करने वाले हैं। परिवार में किसी की आर्थिक मदद करने की सोच सकते हैं।
मीन राशिफल : पैसों की लेनदेन के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। सौलरी में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होने वाला है। निवेश करने से पहले परिवार में सलाह मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा।