Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। नौकरी-व्यापार में तरक्की होगी। हालांकि अनावश्यक खर्च सेपरेशान हो सकते हैं। खर्च के अनुरूप धन संचय करने में सफल होंगे।

वृषभ राशिफल : आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आय और व्यय का सामंजस्य बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी चाहने वाले से धन लाभ के योग हैं।

मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। किसी निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशिफल : निवेश के कामों से लाभ मिलेगा। आज पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। पार्टनर को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। आज पैसा उधार देने से वापस मिलने की उम्मीद कम है। अपने प्रिय दोस्त को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

सिंह राशिफल : निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। दूसरों को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में पैसा खर्च होगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या राशिफल : किसी निवेश की योजना सार्थक रहने वाला है। शेयर बाजार में पैसा लगाना व्यर्थ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक लाभ मिल सकता है। फिजूलखर्ची से आय का बजट बिगड़ेगा।

[bc_video video_id=”6066487212001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : व्यापार से धन लाभ के योग हैं। नौकरी में बदलाव होने से आर्थिक उन्नति होगी। साझेदारी के कामों से लाभ मिल सकता है। काम में गलनशीलता आर्थिक लाभ में वृद्धि कराएगा। ब्याज पर पैसा उधार दे सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : आज आर्थिक मसले पर जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। लोभ में पड़ने से बचें। नया मकान खरीद सकते हैं। कमाई का नया रास्ता मिल सकता है। रातोंरात मलामाल बनने की सोच रखना मुश्किल में दाल सकता है।

धनु राशिफल : आज व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर धन खर्च हो सकता है। किसी पुराने मित्र की सलाह से नया व्यापार करने की योजना बनाने वाले हैं। मेहनत के अनुकूल परिश्रमिक मिलेगा।

मकर राशिफल : अगर खुद का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना अच्छा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बच्चों की पढ़ाई में पैसे खर्च होंगे।

कुंभ राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। नियमित आय से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के कार्यों में धन खर्च होने वाला है। अनायास किसी दोस्त से धन लाभ होगा।

मीन राशिफल: आज आपकी आमदनी बढ़ने वाली है। परिवार में किसी सदस्य के इलाज में पैसा खर्च होने वाला है। फिजूलखर्ची से बचें। माता-पिता से धन लाभ के योग हैं। यात्रा में धन व्यय होगा।