दिवाली के त्योहार को धन-वैभव का त्योहार कहा जाता है। जो इंसान इन त्योहार से अपने जीने की आदतों में बदलाव करता है उस इंसान पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और उसके जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है।

1 .अपने से बड़ों का सम्मान करें। घर-परिवार में सबसे प्रेम-व्यवहार करें।
2. शाम होने के बाद घर में झाडू ना लगाएं।
3. गाय और कुत्ते को खाना खिलाएं। उन्हें कभी दुत्कारें नहीं।
4. झाडू को घर में ऐसी जगह रखें, जहां किसी की नजर न पड़े। झाडू को कभी पैर या ठोकर न लगे।
5. घर-दुकान की उत्तर, पूर्व ईशान खुली होनी चाहिए। इसके अलावा इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाएं।

[jwplayer TFzRhDcD-gkfBj45V]

6. घर के आसपास सफाई रखें।
7. घर की सफाई सुबह जल्दी उठकर करें।
8. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए।
9. दक्षिण-नैऋत्य, पश्चिम में कोई गड्ढा, बोरिंग, हौज इत्यादि न हो तथा जहां भी वास्तुदोष हो, वहां एक स्वस्तिक बना दें।