घर में सुख-समृद्धि के लिए घर में मौजूद सामान बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर में मौजूद सामान से नकारात्मक-सकारात्मक ऊर्जा बनती है। इसलिए घर में अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। अगर घर में पैसों की कमी चल रही है तो इससे पीछे घर में वास्तुदोष हो सकता है। इसलिए आज हम बात करेंगे घर में ऐसी कौनसी चीजें नहीं होनी चाहिए, जिससे घर में सुख-समृद्धि नष्ट होती है।

कबूतर का घोंसला – घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। घर में कबूतर का घोंसला अशुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है।

मधुमक्खी का छत्ता – अगर घर में मधुमक्खी का छत्ता लगा है तो यह अशुभ है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि घर में मधुमक्खी का छत्ता होने से दुर्घटनाएं हो सकती है। इसलिए घर में कभी मधुमक्खी का छत्ता ना लगाने दें।

मकड़ी का जाल – घर में मकड़ी का जाल नहीं होना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में कलह और परेशानी बढ़ जाती है।

[jwplayer LrOAKyAu-gkfBj45V]

टूटा दर्पण – घर में टूटा हुआ शीशा अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और घर में पैसों की कमी होती है। घर में फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।

दीवार में दरार – घर में अगर कही दरार आ रही है तो यह भी अशुभ होता है। घर में सीलन होना भी अशुभ होता है। इसलिए दीवार को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए।