दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का एक विशेष महत्व है। अलग-अलग क्षेत्रों में मां लक्ष्मी का पूजन करने की कई अन्य परंपराएं हैं। आइए आज जानते हैं दिवाली पर मां लक्ष्मी को क्यों चढ़ाई जाती खील-

दिवाली को धन और ऐश्वर्य का त्योहार माना जाता है। धन और सुख की कामना के लिए दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। पूजा में खील-बताशे का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। इसका एक कारण नहीं है बल्कि उसके कई कारण हैं, व्यवहारिक, दार्शनिक और ज्योतिषीय ऐसे सभी कारणों से दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान खील-बताशे चढाएं जाते हैं। खील धान(चावल) का ही एक रूप है। खील चावल से बनाई जाती है और यह उत्तर भारत का प्रमुख अन्न है।

[jwplayer TFzRhDcD-gkfBj45V]

दिवाली से पहले धान की फैसल तैयार होती है। इसी कारण से लक्ष्मी पूजन में खील का भोग लगाया जाता है। खील का ज्योतिषीय महत्व भी है। दिवाली को धन-वैभव प्राप्ति का त्योहार माना जाता है और शुक्र ग्रह का प्रमुख धान्य चावल होता है। इसलिए शुक्र को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी को खील-बताशे चढ़ाते हैं।