Dhanteras 2017: यह त्योहार दिवाली से दो दिन पहले कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन घर में और घर के बाहर 13 दीए जलाएं जाते हैं। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज और भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में ‘पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया’ कहावत काफी प्रचलित है। हिंदू संस्कृति में सबसे ऊपर स्वास्थ्य को और उसके बाद धन का स्थान माना गया है। इसलिए दिवाली से पहले धनतेरस की पूजा की जाती है, जिससे धन के देवता हमेशा प्रसन्न रहे और घर में कभी धन की कमी न हो और सभी स्वस्थ्य रहें।

शास्त्रों में बताया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवंतरी को विष्णु का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि चिकित्सा विज्ञान के विस्तार के लिए भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था। भगवान धनवंतरी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

[jwplayer TFzRhDcD-gkfBj45V]

इस दिन क्या खरीदें- इस दिन चांदी या अन्य धातु खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। घर में धन प्राप्ति के लिए कुबेर देवता की पूजा करें। इसके साथ ही मृत्यु देवता यमराज के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।