Daily Horoscope, Horoscope Today 31 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं। यह यात्रा घर के आसपास ही होगी। आपको इससे काफी सुकून मिलेगा। मेष का लव राशिफल: आप हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं। आप काफी खुश हैं। लेकिन कुछ बातों को लेकर आपको चिंता हो रही है। आप नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें।
मेष का वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको धनलाभ होगा। आपका बिजनेस काफी अच्छा चलेगा। आप इससे बहुत ही प्रसन्न होंगे।
मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है। आप पौष्टिक आहार नहीं ले रहे हैं। यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप लापरवाही बंद कर दें।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आज आप अपने घरवालों को मिस करेंगे। आपको उनकी काफी याद आएगी। आप उनसे फोन पर बात कर लें। निराश न हों। अपने करियर पर ध्यान दें।
वृषभ का लव राशिफल: आपको किसी अनजान शख्स से प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है। आप इससे काफी हैरान होंगे। आपको इस सोच-समझकर जवाब देना चाहिए। कोई जल्दबाजी न करें।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कानूनी मामले में लाभ मिलने वाला है। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप इससे काफी राहत महसूस करेंगे।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि भोजन समय पर करें। ज्यादा काम न करें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आप अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य तय करेंगे। इससे आपके जीवन में उत्साह पैदा होगा। यह बहुत अच्छी चीज है।
मिथुन का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आप दोनों को ही बहुत अच्छा लगेगा। इससे आप दोनों के प्यार में बढ़ोत्तरी होगी।
मिथुन का वित्त राशिफल: आपकी वित्तीय स्थिति संतुलित बनी हुई है। आपको इसमें बढ़ोत्तरी करने की सोचनी चाहिए। बिजनेस में विस्तार लाने का विचार करें। जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: अपने खानपान में सावधानी बरतें। पेट संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। पानी खूब पीएं। साथ ही तनाव से दूर रहें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अच्छा लगेगा।
कर्क का दैनिक राशिफल: आज आप कुछ नए विचारों से प्रभावित होंगे। आप इन पर अमल भी करना चाहेंगे। आपको ये नए विचार अपने अनुभव से ही हासिल होंगे। आपको अच्छा लगेगा।
कर्क का लव राशिफल: आपके पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। उन्हें आज पर्याप्त मात्रा में आराम करने दें। घर के कामों में अपना हाथ बटाएं।
कर्क का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आपको कमर दर्द से जूझना पड़ सकता है। इसके प्रति सतर्क रहें। अत्यधिक वजनदार सामान उठाने से बचें। बहुत देर तक काम न करें। आराम करते रहें।
सिंह का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। यह मुलाकात यात्रा के दौरान हो सकती है। आप उनसे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। आप दोने खूब सारी बातें करेंगे।
सिंह का लव राशिफल: किसी शख्स की ओर आकर्षित होंगे। उनकी सुंदरता आपको प्रभावित करेगी। हालांकि आपको किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। समय लें।
सिंह का वित्त राशिफल: बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह विदेश यात्रा भी हो सकती है। आप इस यात्रा से काफी लाभ मिलने वाला है। नए अनुभव मिलेंगे।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपने बालों की गिरती समस्या को लेकर चिंतित हैं। कई दिनों से काफी परेशान भी हैं। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिए। साथ ही योग अपनाएं।
कन्या का दैनिक राशिफल: इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। कोई खुशखबरी सुनने को मिलने वाली है। आप प्रसन्न होंगे।
कन्या का लव राशिफल: आप ब्रेकअप करने की सोच रहे हैं। आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से परेशान हैं। हालांकि जल्दबाजी में आकर ऐसा कोई महत्वपूर्ण फैसला न करें।
कन्या का वित्त राशिफल: निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए। इसमें लाभ मिलने की संकेत हैं। हालांकि आप खुद अच्छी तरह से रिसर्च कर लें।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आप एक्सरसाइज करना न भूलें। यह लापरवाही आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। साथ ही अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।
[bc_video video_id=”5980860290001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आप अपने करियर को लेकर चिंता करेंगे। आप काफी परेशान होंगे। आपको अपना भविष्य अंधकारमय नजर आएगा। लेकिन ऐसी नकारात्मक बातों से बचें।
तुला का लव राशिफल: पार्टनर की किसी बात का आपका बुरा लगा है। आप उनसे नाराज हैं। आपकी उनसे बातचीत नहीं हो रही है। कोशिश करें कि इसे जल्दी ही सुलझा लिया जाए।
तुला का वित्त राशिफल: आप अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर कुछ परेशान हैं। आप अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। बहुत घबराएं नहीं। जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: तनाव से दूर रहें। रात में अच्छी नींद लें। देर रात तक जगने से बचें। यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क होना होगा।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से बाहर जाना मुश्किल होगा। घर के काम में परिवार के अन्य लोगों की मदद लें। बच्चों को भी इसमें शामिल करें।
वृश्चिक का लव राशिफल: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने पार्टनर से खुश होंगे। आपको उनका स्वभाव काफी प्रभावित करेगा।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: कुछ धन की जरूरत महसूस होगी। आपको इस बारे में अपने घर वालों से बात करनी चाहिए। आपको परिवार से मदद मिलेगी। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके प्रति सतर्क रहें। जरूरी हो तो दवा ले लें। कोशिश करें कि भींड भरी जगहों से दूर रहें। ज्यादा सोचें नहीं।
धनु का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने रोजमर्रा के काम में ही बिजी रहेंगे। यह कोई बुरी चीज नहीं है। आपका अनुभव ही आपकी ताकत है।
धनु का लव राशिफल: आपको अपनी रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। रिश्ता एक जिम्मेदारी होती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाना सीखें। पार्टनर का ख्याल रखें।
धनु का वित्त राशिफल: व्यापार में धनहानि हो सकती है। यह हानि बहुत बड़ी नहीं होगी। इसलिए बहुत चिंतित न हों। लेकिन आपको अपनी गलतियों पर विचार करना होगा। कुछ सीखिए।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको सावधान रहना चाहिए। बुखार आ सकता है। लेकिन बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। दवा जरूर ले लें।
मकर का दैनिक राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ पेरशान रहेंगे। हालांकि आपको इसकी वजह समझ में नहीं आएगी। इसलिए जरूरी है कि सकारात्मक बने रहें। खुश रहें।
मकर का लव राशिफल: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है। आपका रिश्ता पक्का होने वाला है। इस पल को एंजॉव करें।
मकर का वित्त राशिफल: परिवार में किसी शख्स को पैसों की जरूरत पड़ सकती है। आपको उनकी मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से पारिवारिक रिश्तों में काफी मजबूती आएगी।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आप पानी कम पीते हैं। यह ठीक बात नहीं है। इससे आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए। पानी खूब पीएं।
कुंभ का दैनिक राशिफल: यह दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको नए अनुभव हासिल होंगे।
कुंभ का लव राशिफल: आप किसी को बहुत पसंद करते हैं। आपको उनसे प्यार है। आप उनसे अपने दिल की बातें साझा करना चाहते हैं। लेकिन हिचक रहे हैं। इस हिचक को छोड़ दें।
कुंभ का वित्त राशिफल: आज आपके काम की तारीफ होने वाली है। दफ्तर में लोग आपकी प्रतिभा से प्रभावित होंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। इसके लिए तैयार रहें।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: अपने बढ़ते मोटापे पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही से यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। यह ठीक नहीं है। आप जिम जाना शुरू कर दें।
मीन का दैनिक राशिफल: कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप इस खबर का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपको राहत महसूस होगी। आपका तनाव दूर हो जाएगा।
मीन का लव राशिफल: वैवाहिक में कुछ उत्साह लाइए। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाइए। इससे आप दोनों को अच्छा लगेगा। पार्टनर को उनकी पसंद का गिफ्ट भेंट कीजिए।
मीन का वित्त राशिफल: आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। इसलिए कीमती चीजों को घर में संभालकर रखें। घर पर रहें।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: नशीले पदार्थों का सेवन न करें। साथ ही देर रात तक घर से बाहर न रहें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आपको आज थोड़ा सतर्क रहना है। घबराएं नहीं।