Daily Horoscope, Horoscope Today 28 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि आज सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात मेष राशि के जातकों की। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी भी की जाएगी। इन सबमें आपको बहुत आनंद आएगा।

मेष का लव राशिफल: पार्टनर का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने जाएंगे। इस दौरान आप दोनों आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। आपका तनाव दूर होगा।

मेष का वित्त राशिफल: आपका बिजनेस पिछले कुछ दिनों से अच्छा चल रहा है। आपको काफी धन की प्राप्ति हुई है। आप इससे काफी खुश हैं। भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनाएं।

मेष का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत कुछ खराब हो सकती है। आप थकान महसूस करेंगे। आपको रात में अच्छी नींद लेनी चाहिए। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करना होगा।

वृषभ का दैनिक राशिफल: आज दिनभर आप काम में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने घर वालों को मिस करेंगे। चिंता करने से बचें।

वृषभ का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन में ताजगी लाने की जरूरत है। आपको अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट देना चाहिए। इसे पाकर वह बहुत ही खुश होंगे। रिश्ता मजबूत होगा।

वृषभ का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धन की प्राप्ति होने वाली है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन पाकर आप काफी खुश होंगे। नई योजनाएं बनाएंगे।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान पाएंगे। आपका काम करने में मन लगेगा। इससे आप बेहतर रिजल्ट देने में भी सक्षम होंगे। तनाव न लें।

मिथुन का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी यात्रा के दौरान होगी। आपको उनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगेगा। आप दोनों खूब सारी बातें करेंगे।

मिथुन का लव राशिफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। यह रिश्ता आपके दफ्तर के ही किसी शख्स से शुरू होगा। आप उनसे काफी प्रभावित हैं। जल्दबाजी करने से बचें।

मिथुन का वित्त राशिफल: कानूनी मामले में लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इसमें सरकार से जुड़े किसी आदमी से मदद मिलेगी। उन्हें धन्यवाद जरूर दें।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आंख में कुछ परेशानी रहेगी। आपको लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से बचना चाहिए। साथ ही रात में भरपूर मात्रा में नींद जरूर लें।

कर्क का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप अपने दोस्तों से घिरे रहेंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है।

कर्क का लव राशिफल: अपने पार्टनर को मिस करेंगे। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से कहीं गया हुआ है। चिंता करने की बात नहीं है। कुछ दिनों बाद ही आपकी उनसे मुलाकात होगी।

कर्क का वित्त राशिफल: बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो उसे आज पूरा कर लें। इसके लिए आज का दिन सही है। आपको काम टालने से बचना चाहिए। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: नशीले पदार्थों का सेवन न करें। इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आपको अपनी नशा करने की आदत छोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

सिंह का दैनिक राशिफल: धर्म से जुड़े कार्यों में आपका मन लगेगा। पूजा-पाठ में हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस यात्रा से काफी लाभ मिलेगा।

सिंह का लव राशिफल: सोशल मीडिया के जरिए किसी शख्स से मुलाकात होगी। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे। आपको उनकी बातों में काफी दिलचस्पी रहेगी। रिश्ता आगे तक जाएगा।

सिंह का वित्त राशिफल: परिवार में किसी को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। आप उनकी मदद करने के लिए तैयार रहें। इससे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती पैदा होगी।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपनी नाक में कुछ समस्या हो सकती है। दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर लें।

कन्या का दैनिक राशिफल: आप अपने जीवन के बारे में विचार करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर नाज होगा। साथ ही भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। काफी अच्छा लगेगा।

कन्या का लव राशिफल: आपको अपने पुराने पार्टनर की याद आएगी। आप उनकी यादों में खो जाएंगे। उनसे बात करने की इच्छा होगी। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

कन्या का वित्त राशिफल: बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। लेकिन इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी गलतियों से सीखना होगा। नई योजनाएं तैयाार करें।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से भोजन समय पर नहीं कर रहे हैं। यह ठीक बात नहीं है। इससे आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस पर ध्यान दें।

[bc_video video_id=”5983332073001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला का दैनिक राशिफल: माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पेरेंट्स के सपोर्ट से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको काफी अच्छा लगेगा। अपने माता-पिता को धन्यवाद दें।

तुला का लव राशिफल: आज आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां पर आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। किसी शख्स से आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है।

तुला का वित्त राशिफल: निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी जानकार से इस बारे में बात कर लें। जल्दबाजी से बचें।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: पैर में मोच आ सकती है। इसलिए आज के दिन दौड़भाग करने से बचें। साथ ही यात्रा करते समय भी सावधान रहें। चिंता करने की कोई बात नहीं है।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: किसी अनजान शख्स से मुलाकाता होगी। यह मुलाकात यात्रा के दौरान होगी। आप उनकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आपको कुछ नए विचार मिलेंगे।

वृश्चिक का लव राशिफल: पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। इस पर आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। आप उनके ऊपर अपनी पसंद न थोपें। उन्हें समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: विदेशी पार्टनर से लाभ मिलेगा। आपको अपना व्यवसाय आगे भी बढ़ाना चाहिए। साथ ही बिजनेस में कुछ नए प्रयोग करें। बाजार के हिसाब से चलना सीखें।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें। आपके लिए घर पर बना हुआ खाना ही अच्छा होगा। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार शामिल जरूर करें।

धनु का दैनिक राशिफल: आज के दिन आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए काफी सोच-समझकर ही बोलें।

धनु का लव राशिफल: इस राशि के सिंगल जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप किसी रिलेशनशिप में पड़ने वाले हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। खुश होंगे।

धनु का वित्त राशिफल: आाप अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर परेशान हैं। आपको लग रहा है कि आय से ज्यादा खर्च हो गया है। आप इस बारे में परिवार के लोगों से बात करें।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से नींद अच्छी नहीं ले रहे हैं। इसका आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है। आपको रात में सोने के लिए पर्याप्त समय देना होगा।

मकर का दैनिक राशिफल: घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। घर की साफ-सफाई करेंगे। यह करने में आपको काफी सुकून महसूस होगा। आपको परिवार के लोगों की भी मदद लेनी चाहिए।

मकर का लव राशिफल: आप अपने दांपत्य जीवन से कुछ परेशान चल रहे हैं। आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर आपकी बात नहीं मानता। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें समझिए।

मकर का वित्त राशिफल: आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपकी मदद से किसी का रुका हुआ काम पूरा होगा। इसे एंजॉव करें।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारी से राहत महसूस होगी। यह आपके द्वारा बरती गईं सावधानियों का ही फल है। इसे जारी रखें।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। परिवार के लोगों के साथ बैठकर बातचीत कीजिए। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाइए। उन्हें अच्छाा लगेगा।

कुंभ का लव राशिफल: पार्टनर की मदद से आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जाएगा। आप उन्हें धन्यवाद देना न भूलें। पार्टनर को कोई प्यारा सा तोहफा दें। उन्हें खुशी होगी।

कुंभ का वित्त राशिफल: आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने से बचना चाहिए। इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जल्दबाजी से बचें। दूसरों की राय भी सुनें।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक तला-भूना खाने से बचना चाहिए। साथ ही पानी भी समय से पीते रहें। इससे पेट अच्छा रहेगा।

मीन का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस पल को एंजॉव करें।

मीन का लव राशिफल: पार्टनर से कई दिनों के बाद आज मुलाकात होगी। आप उनके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आप दोनों को काफी अच्छा लगेगा। रिश्ता मजबूत होगा।

मीन का वित्त राशिफल: जमीन से जुड़े किसी मामले में लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसमें किसी उच्चपदाधिकारी व्यक्ति की मदद मिलेगी।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आपका सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। रात में जल्दी सोएं और सुबह में जल्दी जगें। इसके अलावा एक्सरसाइज करना न भूलें। भोजन समय पर जरूर करें।