Daily Horoscope, Horoscope Today 27 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आज आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी। आप जिस काम से जा रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। मेष का लव राशिफल: आज आपकी अपने एक्स से मुलाकात होगी। आपको उनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों पुरानी यादें साझा करेंगे। मेष का वित्त राशिफल: आप घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करने जाएंगे। इस दौरान आपको गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचना चाहिए। जरूरतों को समझें। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भोजन समय पर कर लें। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करें। अत्यधिक तला-भूना खाने से परहेज करें। पानी पीते रहें।

वृषभ का दैनिक राशिफल: घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप इस विवाद से दूर रहें। आपको कोशिश करना चाहिए कि लोग आपस में बातचीत करें। झगड़ने से बचें।

वृषभ का लव राशिफल: पार्टनर का साथ मिलेगा। पार्टनर आपकी बातों का समर्थन करेगा। इससे आपको अच्छा लगेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पक्षपात करने से बचना होगा।

वृषभ का वित्त राशिफल: आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है। आप इसे लेकर परेशान हैं। आपको कुछ योजनाओं पर कार्य करना चाहिए। इसमें किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचें।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत कुछ खराब है। आप पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। इसमें लापरवाही न करें।

मिथुन का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी यात्रा के दौरान होगी। आपको उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे।

मिथुन का लव राशिफल: सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। इससे आप बहुत ही उत्साहित रहेंगे। जल्दबाजी से बचना होगा।

मिथुन का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। आप इस पर गहराई से विचार करें। किसी जानकार से बात भी कर सकते हैं। उनकी राय मानें।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: पिछले कुछ दिनों से आपकी आंख में कुछ समस्या है। आप इससे अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। नजरअंदाज न करें।

कर्क का दैनिक राशिफल: घर के कामों में मन लगेगा। आप घर की साफ-सफाई करेंगे। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी। इस कार्य में आपको बच्चों को भी शामिल करना चाहिए।

कर्क का लव राशिफल: आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है। यह प्रस्ताव किसी दोस्त की ओर से मिल सकता है। आप इससे बहुत ही हैरान होंगे। आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई होगी।

कर्क का वित्त राशिफल: किसी शख्स को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। वह इसके लिए आपके पास आएगा। आपको उसकी मदद करनी चाहिए। इससे रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आपको नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही इसका सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। आज यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

सिंह का दैनिक राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका तनाव दूर होगा। खुशी मिलेगी।

सिंह का लव राशिफल: आपके जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोई चिंता की बात नहीं है। उन्हें डॉक्टर के पास जरूर ले जाएं।

सिंह का वित्त राशिफल: बिजनेस में लाभ होगा। यह आपकी मेहनत का ही नतीजा है। इस लाभ से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भविष्य में कुछ और भी योजनाएं बनाएंगे।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहें। इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। साथ ही रात में देर तक जागने की आदत में बदलाव लाएं। सुबह जल्दी जगें।

कन्या का दैनिक राशिफल: आपको अकेले में समय बिताना अच्छा लगेगा। आप अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आप भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे।

कन्या का लव राशिफल: सोशल मीडिया के जरिए किसी शख्स से बात होगी। आप उनकी बातों से प्रभावित होंगे। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ सकता है। एक-दूसरे को समय देना होगा।

कन्या का वित्त राशिफल: दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आने वाले दिनों में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। तैयार हो जाएं।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। इसलिए आज के दिन भीड़ भरी जगहों से दूर रहें। शांत वातावरण में समय बिताएं। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें।

[bc_video video_id=”5983332073001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला का दैनिक राशिफल: माता-पिता का साथ मिलेगा। आपके पेरेंट्स आपकी बात का समर्थन करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने निर्णय पर आगे बढ़ेंगे। धैर्य रखना होगा।

तुला का लव राशिफल: आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर परेशान हैं। आपको अपने पार्टनर की आदतें पसंद नहीं हैं। आप उनसे ब्रेकअप करना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए और समय दें।

तुला का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होगा। आपको इस लाभ पर हैरानी होगी। क्योंकि आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई थी। इस धन से आपके कई रुके कार्य पूरे होंगे।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपने बालों की गिरती समस्या से परेशान हैं। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की बताई सावधानियों का पालन करें।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: दोस्तों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आप सब ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आपका तनाव दूर होगा। कुछ नए विचार हासिल होंगे।

वृश्चिक का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को मिस करेंगे। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से कहीं गया हुआ है। आप ज्यादा परेशान न हों। जल्द ही आपकी उनसे मुलाकात होगी।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: आपको लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। इसमें घबराएं नहीं। इस धन की आपको जरूरत है। साथ ही आपको इस धन की सही काम में इस्तेमाल करना होगा।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य कुछ बेहतर होगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। यह आपके द्वारा बरती गईं सावधानियों का ही नतीजा है। इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।

धनु का दैनिक राशिफल: इस राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु का लव राशिफल: अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका विवाह तय होने वाला है। आपको सही पार्टनर मिल जाएगा। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

धनु का वित्त राशिफल: आाज आप किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। आपको आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए। किसी तरह के लोभ में आने से बचें। साथ ही अनजान पर भरोसा न करें।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: दांत में दर्द रहेगा। आप इससे काफी पेरशान हो जाएंगे। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की दी गई दवाओं को समय से लेते रहें।

मकर का दैनिक राशिफल: किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। आप उसकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आपको उसके विचार पंसद आएंगे। आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए।

मकर का लव राशिफल: पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है। आपको लगेगा कि आपका पार्टनर जानबूझकर आपकी बातें नहीं मान रहा है। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

मकर का वित्त राशिफल: आज आपको कोई प्यारा सा तोहफा मिलेगा। यह तोहफा किसी दोस्त की ओर से होगा। इसे पाकर आप बहुत ही खुश होंगे। दोस्त को इसके लिए धन्यवाद दें।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आप रात में जल्दी सोने की आदत डालें। आपको सुबह जल्दी जगने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत में काफी सुधार आ जाएगा।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने वाला है। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। लोग एकजुट होकर ढेर सारी बातें करेंगे। इसमें शामिल हों।

कुंभ का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन में कुछ ताजगी लाने की जरूरत है। पति-पत्नी को एकसाथ कहीं घूमने निकल जाना चाहिए। इसमें ज्यादा देर न करें। इससे रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ का वित्त राशिफल: निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको इसके बारे में विचार करना चाहिए। हालांकि निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: बाहर का खाना खाने से बचें। इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है। आपको घर पर बना हुआ ताजा भोजन करना चाहिए। साथ ही पानी खूब पीएं।

मीन का दैनिक राशिफल: संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। आपको इसका पिछले काफी समय से इंतजार था। आपको घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। इसे एंजॉव करें।

मीन का लव राशिफल: पार्टनर के साथ डिनर करने बाहर जाएंगे। इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

मीन का वित्त राशिफल: आपको अपनी वित्तिय स्थिति के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आपने पिछले दिनों काफी धन खर्च किया है। आपको इस पर नियंत्रण पाने की जरूरत है।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत कुछ खराब रहेगी। आप थकान महसूस करेंगे। इससे बचने के लिए रात में नींद पूरी लें। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करें।