Daily Horoscope, Horoscope Today 25 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आज आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। आज कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव हो सकता है। महिला मित्रों से सावधान रहें। मेष का लव राशिफल: आज पार्टनर आपके दिल की बात समझ सकता है। आप चाहे तो पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। मेष का वित्त राशिफल: कारोबार में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप कागजी कार्यवाही को सोच-समझकर साइन करें। वरना आपके साथ विश्वासघात से हो सकता है। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आप खाने के बाद घूमने की आदत जरूर बनाएं। एसिडिटी से सिरदर्द भी हो सकता है
वृषभ का दैनिक राशिफल: आप मन में अनेक तरह के विचार आएंगे। आज आपकी पुरानी परेशानी हल हो सकती है। आप अपनी कल्पना शक्ति से अच्छा और नया काम करेंगे।
वृषभ का लव राशिफल: आज आपको जीवनसाथी की मदद से लाभ मिलेगा। आपका मान-सम्मान होगा। आज पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। वरना वह आपसे नाराज हो सकती है।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाली है। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। स्थायी संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। काम में जल्दबाजी ना दिखाएं।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप अपना ख्याल रखें। आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। खान-पान का ख्याल रखें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आज आपकी मुलाकात मेहमानों से होगी। घर पर खुशी का माहौल रहेगा। आप अपना काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन का लव राशिफल: आज आपको प्यार में सफलता मिल सकती है। आप चाहे तो प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
मिथुन का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको नए अनुबंध से लाभ मिल सकता है। आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत नार्मल रहेगी। आपको नींद की वजह परेशानी हो सकती है। आप थकान महसूस करेंगे। अच्छा होगा आप आराम करें।
कर्क का दैनिक राशिफल: आज आप भावनात्मक रहेंगे। स्वजनों एवं संबंधियों से मुलाकात होगी। आज का दिन आपके लिए ठीक होगा। प्रवास की संभावना है।
कर्क का लव राशिफल: आज आप प्रेमी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल है आपको सफलता मिल सकती है। प्रेमी पर दबाव ना बनाएं।
कर्क का वित्त राशिफल: नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको दफ्तर में मान-सम्मान मिलेगा। आपके काम की तारीफ होगी। किसी के साथ बहस ना करें।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको मौसमी बीमारी हो सकती है। आप ज्यादा चिंता ना करें। डॉक्टर से परामर्श करें।
सिंह का दैनिक राशिफल: आज आप कोर्ट-कचहरी के मामलों से सावधानी बरतें। किसी के साथ वाद-विवाद ना करें। अनैतिक कार्य से दूरी बनाएं रखें।
सिंह का लव राशिफल: आज आपके पार्टनर को तरक्की मिलेगी। पार्टनर की इस खुशी से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको पार्टनर से रोमांस करने का मौका मिलेगा।
सिंह का वित्त राशिफल: आज आप कारोबार के लिए नए नियम तैयार कर उन्हें लागू कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल है आप अपने अनुसार कारोबार में बदलाव कर सकते हैं।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप माता की सेहत का लेकर चिंतित रहेंगे। उनको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। भोजन की शुद्धता पर ध्यान दें।
कन्या का दैनिक राशिफल: आज घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में आपकी तारीफ होगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। धन लाभ मिलने के संकेत हैं।
कन्या का लव राशिफल: आज लव लाइफ ठीक रहेगी। पार्टनर के साथ समय समय बिताएंगे। आज आप किसी के बहकावे में ना आएं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
कन्या का वित्त राशिफल: आज आपके काम से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। आपको अधिकारियों की मदद नहीं मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। खान-पान पर ध्यान दें।
[bc_video video_id=”5982368625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अध्यात्म में आपकी रुचि बढे़गी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला का लव राशिफल: आज लव लाइफ में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। प्रेमी की ओर से आपको रोमांस मिलेगा।
तुला का वित्त राशिफल: आज करियर को लेकर पर सोच-विचार करेंगे। आप उचित कदम भी उठा सकते हैं। आपको रोजगार मिल सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी पुरानी समस्या खत्म होगी। आपकी सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी।आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।
वृश्चिक का लव राशिफल: आप किसी काम से शहर से बाहर जा सकते है। आज पार्टनर के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। प्रेमी के साथ बिताये हुए पल याद करेंगे। प्रेमी की सेहत की चिंता रहेगी।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आज आप कारोबार में धन निवेश ना करें, वरना आपको आज नुकसान उठना पड़ सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको कोल्ड जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। मानसिक तनाव लेने से बचें। संतान पक्ष के स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी।
धनु का दैनिक राशिफल: विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। भाग्य साथ देगा।
धनु का लव राशिफल: आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा।
धनु का वित्त राशिफल: जो लोग पर्यटन के क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें आज लाभ मिल सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सोच-समझकर धन खर्च करें।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको आंख में परेशानी हो सकती है। आपको डॉक्टर के पास चैक-अप जाने की आवश्यकता है। आंख के मामले में कोई लापरवाही ना बरतें।
मकर का दैनिक राशिफल: दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। विचारों को स्पष्टता रहेगी। आज आपको धन लाभ होगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति प्राप्त करेंगे।
मकर का लव राशिफल: आज प्रेम संबंधों को सुधारने का प्रयास करें, आपको सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बनेगा।
मकर का वित्त राशिफल: आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आलस्य की अधिकता रहेगी। काम में देरी हो सकती है। आपको तनाव हो सकता है। आपक काम पर ध्यान दें। आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।
कुंभ का दैनिक राशिफल: कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। आज आप व्यस्त रहेंगे।
कुंभ का लव राशिफल: पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल ठीक रहेगा। पार्टनर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप पार्टनर से सुख मिल सकता है।
कुंभ का वित्त राशिफल: पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज कारोबार में पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। इनकम बढ़ेगी।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको चोट लग सकती है। काम करते समय सावधान रहें। आप अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।
मीन का दैनिक राशिफल: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं।
मीन का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। अपनी भावनाएं पार्टनर पर ना थोपें। पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर आपकी बात से नाराज हो सकता है।
मीन का वित्त राशिफल: नई प्रॉपर्टी, करियर में अवसरों के योग हैं। धन लाभ मिल सकता है। आज आपको अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। लाभ मिलेगा।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें। अपनी डाइट पर ध्यान दें, जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकें।
