Daily Horoscope, Horoscope Today 21 January 2019, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप भावुक रहेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखें। मेष का लव राशिफल: आज प्रेमी और आपके बीच कोई गलतफहमी से विवाद हो सकता है। आप बिना कुछ देखें प्रेमी से विवाद ना करें। मेष का वित्त राशिफल: आज दफ्तर में साथी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी के बहकावे में आकर कोई कदम ना उठाएं। वरना आपका ही नुकसान होगा। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। वाहन दुर्घटना होने की संभावना है। आप गाड़ी सावधानी से चलाएं। रोड पर चलते समय सावधान रहें।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आज आपकी परेशानी कम होगी। आपकी चिंता कम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कल्पनाशील रहेंगे। आपकी लेखनकार्य में रुचि होगी। माता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ का लव राशिफल: आज पार्टनर की ओर आकर्षित होंगे। आपका मन पार्टनर के साथ रोमांस करने का होगा। आज आप पार्टनर के साथ खूब रोमांस करेंगे। लेकिन प्रेमी के मूड का ख्याल रखें।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज आप काम में फंसे रहेंगे। काम अधिक रहेगा। आपको इस परिश्रम का फल मिलेगा। इससे आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। अटके काम पूरे होंगे।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपको कहीं चोट लग सकती है। आप थोड़ा सावधान रहें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आज आपका दिन मुलाजुला रहने वाला है। आपका मन में व्यग्रता और प्रसन्नता रहेगी। धन की आवक भी है और धन खर्च भी होगा। आज घर पर मेहमान आ सकते हैं।
मिथुन का लव राशिफल: आज जीवनसाथी के साथ रोमांस करेंगे। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। किसी तरह की बहस ना करें।
मिथुन का वित्त राशिफल: आज आपके आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखने की आवश्यकता है। आप किसी अपने से विश्वासघात मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। संतानपक्ष की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप कोई जल्दबाजी ना करें। सब ठीक होगा।
कर्क का दैनिक राशिफल: आज आपका तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेंगी। स्नेहीजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कर्क का लव राशिफल: आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। पार्टनर से आपको गिफ्ट मिल सकता है। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कर्क का वित्त राशिफल: आज आप करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन चिंता करने से कुछ नहीं होगा। आपको इस ओर एक कदम बढ़ना चाहिए। आपको नौकरी मिल सकती है।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत में सुधार आएगा। आपके पुराने रोग ठीक होंगे। इससे आपको काफी खुशी होगी। आप बाहर घूमने जाएंगे।
सिंह का दैनिक राशिफल: आज आप अपने मन पर काबू रखें। सेहत की चिंता ना करें। फिजूलखर्ची से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले से सावधान रहें। महिला मित्रों से सावधान रहें।
सिंह का लव राशिफल: आज पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके संबध मधुर होंगे। लव लाइफ में रोमांस रहेगा।
सिंह का वित्त राशिफल: अधिकारी वर्ग को सावधान रहने की आवश्यकता है। आज दोस्तों की मदद से लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपको आप परेशानी हो सकती है। आपको पेट संबंधी परेशानी होगी। आप बाहर का खाना ना खाएं और भोजन समय पर करें।
कन्या का दैनिक राशिफल: आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। महिला मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।
कन्या का लव राशिफल: पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। आप कही बाहर यात्रा पर जाएंगे। पार्टनर से आपको रोमांस मिलेगा। आज प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
कन्या का वित्त राशिफल: आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा वाले को दफ्तर में अफसरों का सहयोग मिलेगा। अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: बुजुर्ग लोगों को परेशानी होगी। उनके जोड़ों में दर्द हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
[bc_video video_id=”5988906464001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। मानसिक शांति रहेगी। आपको कम सफलता मिलेगी।
तुला का लव राशिफल: किसी के साथ ब्लाइंड डेट पर भी जाने से बचें। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
तुला का वित्त राशिफल: जो लोग ट्रेवल का बिजनेस करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आज धन लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत की चिंता हो सकती है। आप योग या फिर व्यायाम करने में ध्यान लगाएं। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बाहर घूमने जाएं।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशांत रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। प्रेमी को लेकर आप पजेसिव हो सकते हैं। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है। पार्टनर के साथ घूमने जा सकेंगे।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आप कारोबार पर ध्यान दें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। अपनी कमाई पर ध्यान दें और उसे बढ़ाएं। अपने खर्च पर काबू रखें।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप बिजली के उपकरणों से दूर रहें। आपको करंट लग सकता है। आपके साथ कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। इसलिए आज थोड़ा सावधान रहें।
धनु का दैनिक राशिफल: आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु का लव राशिफल: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर के मूड का ध्यान रखें। अपनी भावनाएं किसी पर ना थोपें। पार्टनर को खुश करने के लिए आपको कुछ बातों को इग्नोर करना पड़ेगा।
धनु का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आमदनी कम खर्चा ज्यादा हो सकता है। आपको अपने बजट के हिसाब से खर्चा करना होगा। इनकम और खर्चे के बीच तालमेल बनाएं।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपने खाने पर ध्यान दें। आपका वजन बढ़ रहा है। इसलिए आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। आपको ठंडी चीजों से बचना चाहिए।
मकर का दैनिक राशिफल: आज परिवार में कलह का माहौल हो सकता है। आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है।
मकर का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकता है। आज शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। आज आपकी शारीरिक आवश्यकता पूरी होगी। प्रेमी का ख्याल रखें।
मकर का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आप निवेश करते समय सावधान रहें। आपको विश्वासघात मिल सकता है। विदेश से छोटा सा लाभ मिलने के योग हैं।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप परेशान रहेंगे और आत्मविश्वास भी कम रहेगा। आज आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। आपका मूड गंभीर रहेगा। समय निकालकर बाहर घूमने जाएं।
कुंभ का दैनिक राशिफल: परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्य में सफलता और यश मिलेगा।
कुंभ का लव राशिफल: पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। विवाह का प्रपोजल मिलेगा।
कुंभ का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपने जो धन निवेश किया था उसका आपको लाभ मिलेगा। आप फिर निवेश कर सकते हैं। बड़े जोखिम ना उठाएं
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपका मन खुश रहेगा। आपको आराम की आवश्यकता है। नया कार्य करने का मन करेगा।
मीन का दैनिक राशिफल: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति हो सकती है।
मीन का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच रिश्ता सामान्य रहेगा। आज आपको पार्टनर मिल सकता है। प्रेमी से सोच समझ कर ही कुछ बोलें। किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं।
मीन का वित्त राशिफल: आज आप कारोबार में उन्नति होगी। आप रिस्क उठा सकते हैं, इससे आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। आप गलत कार्य से दूर रहें। वरना आप बर्बाद हो सकते हैं।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आज परिवार वालों की सेहत की चिंता रहेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप ज्यादा तनाव ना लें वरना आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
