Daily Horoscope, Horoscope Today 15 January 2019, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आझ आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे होंगे। समय से लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। मन में स्फूर्ति रहेगी। घर में खुशी का वातावरण रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। मेष का लव राशिफल: आज आपकी लव लाइफ में आ रही बाधा खत्म होगी। आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। पति-पत्नि के बीच प्यार बना रहेगा। मेष का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके सामने आ रही चुनौती खत्म होगी। आपको कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। फैसले आपके लिए सही साबित होंगे। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज आप दान करेंगे। इससे आपको काफी खुशी मिलेगी। कुल मिलाकर देखें तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम को लेकर परेशान रहेंगे। कार्य में सफलता ना मिलने से मन मायूस रहेगा। गलत फैसले ना लें।
वृषभ का लव राशिफल: आज पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो रूकें। समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज के दिन सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आज पार्टनर से रोमांस नहीं मिलेगा।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज जो लोग शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं वह सही समय का इंतजार करें। शेयर बाजार से आज आपको नुकसान मिल सकता है। पैसा निवेश ना करें।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। आप इस परेशानी को लेकर चिंता ना करें। यह सर्दी के कारण है। आप दवा लें और घर पर आराम करें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आज समय आपके साथ है। आपको लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन का लव राशिफल: पति-पत्नी के लिए आज का दिन ठीक होगा। जिन लोगों के संबंध पार्टनर से ठीक नहीं है वो आज ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन का वित्त राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। आप इस धन की बचत करें। आगे आने वाले समय में आप पैसों का ठीक से इस्तेमाल कर पाएंगे।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको स्कीन संबंधी परेशानी हो सकती है। आप इस समस्या को गंभीरता से लें। वरना ये आगे और बढ़ सकती है। आप डॉक्टर के पास जाएं और दवा लें।
कर्क का दैनिक राशिफल: मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कोर्ट- कचहरी के मामले से दूर रहें। वाणी और गुस्से पर संयम रखना पड़ेगा।
कर्क का लव राशिफल: आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी महिला मित्र से संबंध मजबूत हो सकते हैं। पति-पत्नी के लिए आज का दिन सही होगा।
कर्क का वित्त राशिफल: आज जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। आपकी इनकम में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने जरूरत की चीजों में धन खर्च करेंगे।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के मामले में आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप करसत पर ध्यान दें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। शराब पीने से बचें।
सिंह का दैनिक राशिफल: आज आप मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। विदेश से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष की मदद मिलेगी।
सिंह का लव राशिफल: आज आपका पार्टनर किसी बात से परेशान रहेगा। आप मूड ठीक करने के लिए उनके साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
सिंह का वित्त राशिफल:आज दफ्तर में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको इस मेहनत का फल मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपसे खुश होकर आपको नई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आप करसत की ओर अपना ध्यान लगाएं। इससे आपके अंदर स्फूर्ति रहेगी। काम में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या का दैनिक राशिफल: आज मानसिक शांति रहेगी। आपको वाहन सुख मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
कन्या का लव राशिफल: आज सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। कुछ लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा।
कन्या का वित्त राशिफल: आज प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी बरतें। आप किसी कागज पर साइन करते समय उसकी शर्ते अच्छे से पढ़ लें। वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आप समय से काम निपटा पाएंगे। आज आपका मन काम में लगेगा। धैर्य रखें। योग शुरू कर सकते हैं।
[bc_video video_id=”5988906464001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आपका दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। आप अपने काम को पूरा कर पाएंगे। प्रिय लोगों से मुलाकात होगी। नए वस्त्रों की खरीददारी करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।
तुला का लव राशिफल: आज आपको पार्टनर से खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।
तुला का वित्त राशिफल: आपको वाहन सुख मिलेगा। कारोबार में तरक्की होगी। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। आज आपकी इनकम बढ़ेगी। फैसले सोच-समझकर लें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको माता की सेहत की चिंता रहेगी। आप ज्यादा चिंता ना करें उनकी सेहत में सुधार हो जाएगा। अपने मन पर काबू रखें।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आज घर में सुख-शांति रहेगी। घर में समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आपको मदद मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। कोई छोटी बात आपको ज्यादा परेशान कर सकती है। पार्टनर के दिल को ठेस ना पहुंचाएं। प्रेमी से खूब रोमांस करेंगे।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आज आप कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में इनकम बढ़ेगी। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपकी इनकम बढ़ेगी।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आप बाहर का खाना खाने से बचें। इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप घर में बना शुद्ध और कम तैलीय खाना खाएं और करसत पर ध्यान दें।
धनु का दैनिक राशिफल: आज आपके कार्य सफल होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। आपके मन में चिंता रहेगा। किसी बात को लेकर भय रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास न करें। धैर्य रखें।
धनु का लव राशिफल: आज आपके एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकते हैं। आज आपको कई अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।
धनु का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी पुरानी परेशानी खत्म होगी। आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। इनकम में इजाफा होगा। लापरवाही ना करें।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप कुछ परेशान रहेंगे। दफ्तर में काम अधिक होने से तनाव होगा। काम में लापरवाही ना बरतें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
मकर का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए निराशा से भरा हो सकता है। मन में नेगेटिव विचार रहेंगे। घर में परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा।
मकर का लव राशिफल: आज कुछ लोग दोस्ती को प्यार में बदल सकते हैं। आज लव लाइफ से जुड़ा फैसला लें सकेंगे। माता की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता रहेगी।
मकर का वित्त राशिफल: जो लोग कृषि संबंधी कारोबार से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा होगा। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। नई योजना पर काम करेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ आदि हो सकती है। आपको कोल्ड से बचकर रहना होगा।
कुंभ का दैनिक राशिफल: आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। बिजनेस को बढ़ा सकेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शेयर बाजार से लाभ होगा।
कुंभ का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। प्रेमी को उपहार दें सकते हैं।
कुंभ का वित्त राशिफल: आज आप यात्रा पर जाएंगे। बिजनेस के विस्तार पर काम कर सकते हैं। विशेष काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। विदेश से लाभ मिलने से आपका मन बहुत खुश रहेगा। ऑफिस में अधिक काम करना पड़ सकता है। थकावट महसूस करेंगे।
मीन का दैनिक राशिफल: आज दांपत्यजीवन में सुख रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। गाड़ी सावधानी से चलाएं।
मीन का लव राशिफल: आज जब आप पार्टनर से मुलाकात करें तो उसके लिए गिफ्ट ले लें। इससे उसे काफी अच्छा लगेगा। पार्टनर से रोमांस करने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी के साथ तालमेल बना रहेगा।
मीन का वित्त राशिफल :जो लोग आज संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए समय ठीक है। आपको लाभ मिलेगा। अगर आगे चलकर आप इस मकान को बेचना चाहते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। आप आराम करें। संतानपक्ष की मदद मिलेगी। काम की चिंता ना करें।
