Daily Horoscope, Horoscope Today 01 January 2019, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आप किसी बात को लेकर परेशान हैं। लेकिन आपको अपनी परेशानी की वजह नहीं पता है। इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। संगीत सुनें। मेष का लव राशिफल: जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद होगा। आपको उनके ऊपर अपनी पसंद थोपने से बचना चाहिए। आप उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका दें। गुस्सा न करें।
मेष का वित्त राशिफल: जमीन-जायदाद के मामले में आपको लाभ होने वाला है। लेकिन आपको इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी उच्च पदधारी व्यक्ति से मदद मिलेगी।
मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने बढ़ते मोटापे पर ध्यान देने की जरूरत है। आप इसे लेकर काफी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। इस चीज को गंभीरता से लें।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आपके घर का माहौल थोड़ा खराब हो सकता है। घर के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद होगा। आप इस झगड़े में पड़ने से बचें। क्रोध को दूर रखें।
वृषभ का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर से काफी प्रभावित होंगे। आपको उनसे मदद मिलेगा। आप उन पर गर्व करेंगे। आपको एहसास होगा कि आपने एकदम सही पार्टनर चुना है।
वृषभ का वित्त राशिफल: आपकी आय के स्रोत सीमित होते जा रहे हैं। इसे विस्तार देने की जरूरत है। इस पर गहराई से विचार कीजिए। आपको इस पर किसी जानकार से बात करनी चाहिए।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। उन्हें समय से डॉक्टर के पास ले जाएं। साथ ही सही समय पर दवाएं दें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: इस राशि के जातकों के घर पर मेहमान का आगमन होगा। इससे घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। घर के लोग एकजुट होकर बातचीत करेंगे। इसका हिस्सा बनें।
मिथुन का लव राशिफल: आप हाल ही में किसी नई रिलेशनशिप में पड़े हैं। आप बहुत ही खुश हैं। हालांकि अभी आपको एक-दूसरे को समझने के लिए और अधिक समय देना चाहिए।
मिथुन का वित्त राशिफल: आपको कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है। इसमें कोई बुरी बात नहीं है। हालांकि आपको लिए हुए कर्ज का सही उपयोग करना होगा। जल्दबाजी करने से बचें।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आपके कान में कुछ समस्या होगी। कुछ देर के लिए आप इससे परेशान होंगे। आप डॉक्टर से संपर्क कर लें। डॉक्टर की दवाओं को सही समय पर इस्तेमाल करें।
कर्क का दैनिक राशिफल: आप अपने किसी खास दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि वह शख्स आपकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन आपको उसकी मजबूरी समझनी चाहिए।
कर्क का लव राशिफल: सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए किसी से बात होगी। आप उनकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। जल्दबाजी से बचें।
कर्क का वित्त राशिफल: आज आप शॉपिंग करने जाएंगे। घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करेंगे। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल होगा। इन खुशियों का आप भी हिस्सा बनें।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: यात्रा करते समय आज के दिन सावधान रहें। किसी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। कोई चिंतित होने की बात नहीं है। बस आज खास सावधानी बरतनी होगी।
सिंह का दैनिक राशिफल: आज का दिन आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आप सब ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आापका तनाव दूर हो जाएगा।
सिंह का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को काफी मिस करेंगे। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से कहीं गया हुआ है। परेशान न हों। कुछ दिनों के बाद ही उनसे मुलाकात होगी।
सिंह का वित्तीय राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपको धनलाभ होने वाला है। बिजनेस साझेदार से आपको मदद मिलेगी। उसके साथ आगे भी काम जारी रखें।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका काम करने में मन लगेगा। कुछ नए विचार आएंगे। आपको अच्छा लगेगा।
कन्या का दैनिक राशिफल: आज आप अकेले रहना पसंद करेंगे। अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आपको कुछ नए विचार प्रभावित करेंगे। इस पर अमल करना चाहिए।
कन्या का लव राशिफल: आपको अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहना होगा। आप उन्हें धोखा न दें। किसी नए रिश्ते में पड़ने से बचना होगा। परिवार की अहमियत को समझिए।
कन्या का वित्त राशिफल: आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं। आप अपनी आय से संतुष्ट नहीं हैं। आपको आय के कुछ नए विकल्प तलाशने होंगे। इस पर गहनता से विचार करें।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आप खुद को शारीरिक रूप से कुछ कमजोर महसूस करेंगे। इससे बचने के लिए रात में पर्याप्त नींद लें। साथ ही अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करें।
[bc_video video_id=”5983399956001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। इसके लिए यह दिन ठीक नहीं है। आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी न लें।
तुला का लव राशिफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी समारोह में होगी। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे।
तुला का वित्त राशिफल: बिजनेस में विस्तार लाने की जरूरत है। इससे लाभ होने के संकेत हैं। आपको इस बारे में गहराई से विचार करना चाहिए। इसके लिए थोड़ा समय जरूर लें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार आएगा। यह आपके द्वारा बरती गई सावधानियों का ही नतीजा है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप उनसे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। यह मुलाकात किसी यात्रा के दौरान होगी। आप दोनों खूब सारी बातें करेंगे।
वृश्चिक का लव राशिफल: आपकी लव लाइफ इन दिनों काफी अच्छी चल रही है। आप इसे एंजॉव करें। जल्द ही आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने वाले हैं। अच्छा लगेगा।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आप अपने कानूनी मामले को लेकर परेशान हैं। इसमें आपको सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति से मदद लेने की जरूरत है। आपको मदद मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: पेट संबंधी कुछ परेशानी रहेगी। इसलिए अपने खानपान में सावधानी बरतें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। घर पर बना हुआ ताजा भोजन अच्छा रहेगा।
धनु का दैनिक राशिफल: आज के दिन आप विवाद करने से बचें। ऐसा करने से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी के उकसावे में न आएं।
धनु का लव राशिफल: आज आप किसी समारोह में शिरकरत करेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपकी खूबसूरती की तारीफ की जाएगी। आप इससे काफी खुश होंगे।
धनु का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होगा। इससे आपको हैरानी होगी। आपने इसकी उम्मीद नहीं की होगी। इस धन की आपको जरूरत थी। रुके काम पूरे होंगे।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहें। इससे आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। इसके प्रति लापरवाही न करें। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार लें।
मकर का दैनिक राशिफल: आज आप कहीं घूमने जाएंगे। आपकी यह यात्रा शाम के समय होगी। इससे यात्रा से आपको बहुत ही लाभ होगा। आपका तनाव दूर हो जाएगा। नए विचार मिलेंगे।
मकर का लव राशिफल: पार्टनर का साथ मिलेगा। वे आपकी बात का समर्थन करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
मकर का वित्त राशिफल: आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। आपको धनलाभ होने वाला है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। आप कुछ कमजोरी का अनुभव करेंगे। काम करने में मन नहीं लगेगा। हालांकि इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।
कुंभ का दैनिक राशिफल: माता-पिता का साथ मिलेगा। आप उनसे अपने दिल की बात साझा कर सकते हैं। पेरेन्टस आपकी बात का समर्थन करेंगे। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा।
कुंभ का लव राशिफल: सिंगल लोग आज के दिन परेशान होंगे। आपको अपने अकेलेपन पर क्रोध आएगा। चिंता न करें। जल्द ही आपको कोई पार्टनर मिलेगा। काम में ध्यान लगाएं।
कुंभ का वित्त राशिफल: किसी दोस्त को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। आप उनकी मदद करने के लिए आगे आएं। इससे आपकी दोस्ती में विश्वास पैदा होगा। भरोसा बढ़ेगा।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। देर रात तक घर से बाहर न रहें। घर पर परिवार वालों के साथ समय बिताएं।
मीन का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके कई रुके काम पूरे होंगे। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा।
मीन का लव राशिफल: आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर परेशान हैं। आप ब्रेकअप करना चाहते हैं। हालांकि आपको इसमें किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। थोड़ा समय दें।
मीन का वित्त राशिफल: निवेश के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। इसमें लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि आपको इसके लिए किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: गैर-जरूरी बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। इससे आपका तनाव बढ़ेगा। खुश रहने की कोशिश करें। दोस्तों से मिलने जाएं। उनके साथ बाहर घूमने जाएं।