वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी चीजों को बहुत ही शुभ बताया गया है। मिट्टी के बर्तन, दीपक या मूर्तियां घर में रखने के ढेरों लाभ हैं। इनके घर में होने से परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहता है और आर्थिक संपन्नता आती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मिट्टी से बने पदार्थों का संबंध मंगल ग्रह से है। ऐसे में मिट्टी की वस्तुओं के घर में होने से व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह की दशा काफी ठीक रहती है। इससे व्यक्ति के जीवन से अशुभ दूर रहता है। व्यक्ति को उसके कामों में मनचाही सफलता मिलने लगती है। इसके साथ ही आप अपने घर में मिट्टी से बनी कौन सी चीज रखते हैं, उसका भी अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं विस्तार से।

यदि आप अपने घर में मिट्टी की बनी मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में शुभ आता है। व्यक्ति को व्यवसाय में सफलता मिलती है और उसे धन लाभ होता है। इसके साथ ही व्यक्ति की किस्मत भी काफी तेज हो जाती है और उसे उसके प्रयासों में कामयाबी हाथ लगती है। यदि आप मिट्टी के बने दीपक से दीया जलाते हैं तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। व्यक्ति के लाभ के स्रोतों में वृद्धि होती है और बचत भी काफी बढ़ जाती है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

इसके अलावा मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीने को भी काफी लाभकारी बताया गया है। कहा जाता है कि कुल्हड़ में चाय पीने से धन की बचत होती है। उस व्यक्ति पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है जिससे उसे आर्थिक लाभ हासिल होता है। इसके अलावा फालतू के खर्चों से उस शख्स को छुटकारा मिलता है। ज्योतिष के अनुसार मिट्टी के मटके का जल पीने से भी घर में समृद्धि आती है। ऐसा करने से व्यक्ति के घर से दरिद्रता दूर रहती है। इसके अलावा मिट्टी के मटके दान करने को भी काफी शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सफलता के द्वार खुलते हैं।

[jwplayer hcqG5bep-gkfBj45V]