ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के सभी दिनों का अलग-अलग महत्व है। इसके हिसाब से दिन के आधार पर व्यक्ति का व्यवहार तय होता है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि गुरुवार के दिन जन्मे बच्चे बेहद प्रतिभावान होते हैं। वे अपनी प्रतिभा से अपना और परिवार वालों का नाम रोशन करते हैं। इसके अलावा उनमें समस्याओं का समाधान निकालने की भी गजब की क्षमता होती है। वे बड़ी से बड़ी समस्याओं का सामना काफी आसानी से कर लेते हैं। इसके अलावा ये अपने ज्ञान से दूसरे लोगों को काफी प्रभावित भी करते हैं। ये अपने जीवन में काफी व्यस्त रहते हैं और दोस्तों के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं।

गुरुवार के दिन जन्मे बच्चों में लीडरशिप की क्षमता भी पाई जाती है। ये अच्छे वक्ता होते हैं और अपनी बातों से लोगों को काफी आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। लोग इनके साथ रहना पसंद करते हैं और इनसे काफी कुछ सीखते भी हैं। अगर इनके स्वभाव की बात करें तो ये काफी विनम्र स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों से काफी प्रेम पूर्वक बात करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को जन्मे बच्चे काफी मेहनती होते हैं। इनमें अपना लक्ष्य हासिल करने का जज्बा होता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरुवार को जन्में बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहता है। इन्हें आए दिन छोटी-छोटी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ये लोग सर्दी-जुकाम और पेट की समस्या से ज्यादा परेशान होते हैं। इसके अलावा इन्हें सिर दर्द से भी अक्सर जुझना पड़ता है। इसके साथ ही ये लोग निजी जीवन में काफी आकर्षक स्वभाव के होते हैं। ये काफी आसानी से प्रेम में पड़ जाते हैं। इनके प्रेमविवाह करने की संभावना ज्यादा रहती है। ये अपने जीवन में काफी पैसा कमाते हैं और दिल खोलकर खर्चे भी करते हैं। ऐसे में इन्हें बचत की समस्या का सामना करना पड़ता है।

[jwplayer vFxbhTfG-gkfBj45V]