लोगों के हाव-भाव को देखकर हम उसके स्वभाव का अंदाजा लगा सकते हैं। शास्त्रों में हाव-भाव के बारें पूरा उल्लेख किया गया है। समुद्रशास्त्र में लोगों की आखें, कान, होंठ आदि देखकर उसके स्वभाव के बारे में पता किया जा सकता है। समुद्रशास्त्र में लोगों के शरीर पर मौजूद निशानों के बारे में बताया गया है। इससे हम निशान शुभ है या अशुभ इसके बारे में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं समुद्रशास्त्र में पुरुषों और महिलाओं के शरीर पर मौजूद निशानों के बारें में –
1. जिन महिलाओं का सिर बड़ा होता है उन्हें भाग्यशाली माना जाता है।
2. जिन महिलाओं के कान लंबे होते हैं उन्हें भाग्यशाली और सौभाग्यशाली माना जाता है।
3. वहीं जिन महिलाओं के लंबे और मुलायम पैर होते हैं उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
[jwplayer oPy0zZ17-gkfBj45V]
4. जिन महिलाओं के हाथ लंबे होते हैं उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त करती है।
5. अगर किसी महिला के माथे पर तिल है तो उसे बहुत भाग्यशाली माना गया है
6. जिन महिलाओं की नाभि गहरी होती है। उनका परिवार लकी होता है। इनके घर में पैसों की कमी नहीं होती है।