Birthday Horoscope, 05 April 2019: मेष राशिफल: अप्रैल 5 को जन्मे जातकों के लिए यह साल शुभ रहने वाला है। करियर में जबरदस्त उन्नति होने के आसार हैं। घर में कोई नन्हा मेहमान आने वाला है। विदेश मामलों के लिए साल शुभ रहेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहने की संभावना है।

वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव रहने की संभावना है। घर में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है। किसी मित्र की वजह से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसलिए दोस्तों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों की गलत संगत किसी मुश्किल में डाल सकती है।

मिथुन राशिफल: अविवाहित जातकों के प्रेम संबंध बेहद खराब हो सकते हैं। शादी के इच्छुक जातकों को उनका मनचाहा हमसफर मिलने की कम संभावना है। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी कुंडली दिखा लें। बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशिफल: आपके लिए हर क्षेत्र में यह साल शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यात्रा के अच्छे योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल: सिंह राशि वाले जातकों को अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत के अनुसार फल मिलने की संभावना कम है। कोई नया रोग होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

कन्या राशिफल: प्रेमी आपके विश्वास को तोड़ सकता है। जिसकी वजह से आपकी मानसिक स्थिति खराब होने के आसार हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आपका मन शांत रहेगा। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वित्त मामलों के लिए साल शुभ है।

तुला राशिफल: आने वाला समय आपकी लव लाइफ और करियर दोनों के लिए अच्छा रहने वाला है। शादी का योग बन रहा है। घर में कोई शुभ कार्य होने के आसार हैं। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। दोस्त आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

वृश्चिक राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए यह साल कुछ परेशान करने वाला है। पुराने किसी रोग के फिर से उभरने के आसार हैं। पूजा पाठ के कार्यों में मन ज्यादा लग सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के कम आसार है। रोजाना मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

धनु राशिफल: कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन आपके हर काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब होने के आसार है। प्रेमी से धोखा मिल सकता है।

मकर राशिफल: नौकरी वालों के लिए यह साल शुभ रहेगा। अच्छे ऑफर के कारण कंपनी में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को इस साल थोड़ी हानि झेलनी पड़ सकती है। उपाय के लिए गरीबों को दान करें।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए साल मिला जुला रहने वाला है। शुगर और चर्म रोग से आपको सावधान रहने की जरूरत है। नए दोस्त बनेंगे। सामाजिक कार्यों में मन ज्यादा लगने वाला है।

मीन राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है। अनावश्यक चीजों में धन ज्यादा खर्च होगा। घर का माहौल तनाव भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरी आने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।