अपनी राशि अनुसार पेड़ या पौधे लगाने से ग्रह दोष जल्दी शांत हो जाते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को कौन सा पौधा लगाना चाहिए-
मेष राशि – इस राशि के जातकों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातकों को घर में आम का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही आंवला के पौधा भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आम पित्त नाशक होता है। घर में आम का पौधा लगाने से उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
वृषभ राशि – इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इनको शुक्र दोष से बचने के लिए घर में अशोक के अलावा जामुन और गुलर का पौधा लगाना चाहिए। इससे पूर्वजन्म के दोष समाप्त होते हैं।
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह होता है। इनको बरगद या बांस का पौधा लगाना चाहिए। इससे मिथुन राशि के जातकों के ग्रह दोष शांत हो जाता है।
कर्क राशि – इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। इसलिए कर्क राशि के लोगों को आंवले या पीपल का पौधा लगाना चाहिए। इससे कफ संबंधी समस्या ठीक होती है। साथ ही चंद्र दोष शांत होते हैं।
सिंह राशि – सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। सूर्य दोष से बचने के लिए सिंह राशि वालों को घर में जामुन या बरगद का पौधा लगाना चाहिए। इससे पित्त संबधी रोग खत्म हो जाते हैं और बौद्धिक विकास होता है।
कन्या राशि – इस राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध दोष से बचने के लिए इस राशि के जातकों को अमरूद या बेल का पौधा लगना चाहिए। ऐसा करने से कन्या राशि के जातकों को शत्रु भय नहीं रहता है।
[jwplayer 2Qp9tM6i-gkfBj45V]
तुला राशि – तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र दोष से बचने के लिए चीकू का पौधा लगाना चाहिए। इससे वात संबंधी रोग खत्म होते हैं। चीकू का पौधा लगाने से पूर्वजन्म के दोषों से मुक्ति मिलती है।
वृश्चिक राशि – इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल दोष से बचने के लिए नीम का पौधा लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति की मान-सम्मान की वृद्धि होती है।
धनु राशि – धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु दोष से बचने के लिए धनु राशि के जातकों को कदंब का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से ज्ञान में वृद्धि होती है।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]
मकर राशि – मकर राशि का स्वामी शनि होता है। शनि दोष से बचने के लिए गुलर का पौधा लगाना चाहिए। इससे धन, सुख और वैभव में वृद्धि होती है।
कुंभ राशि – इस राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। इस राशि के जातकों को शनि दोष से बचने के लिए आम का पेड़ लगाना चाहिए। इससे कुंभ राशि वालों को सुख-शांति मिलेगी।
मीन – इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। गुरु दोष से बचने के लिए पीपल या नीम का पौधा लगाना चाहिए। इससे मीन राशि के जातकों के ज्ञान में भी वृद्धि होगी।