मूलांक 7 के लिए वर्ष 2018 की भविष्यवाणी और सुझाव: मूलांक 7 ग्रह नेप्च्यून / केतु, ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है जो हमारे आध्यात्मिक विकास के लिए उत्त्पन अवरोध को हटाता है। नंबर 7 आध्यात्मिक ज्ञान को बढाता है। 2018 का यह समय है जब आपको आराम करना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और अपने ज्ञान को विकसित करना चाहिए। अतीत के अच्छे कर्मों का आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। काम के फ्रंट पर, आप इस वर्ष कुछ अनपेक्षित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो वेतन वृद्धि के साथ आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यापारीवर्ग इस वर्ष अप्रत्याशित लाभ कमा सकते हैं। घर पर समारोह होने की संभावनाएं हैं। पारिवारिक जीवन में, आपको प्यार मिलेगा और परिजनों से आपको तारीफ मिलेगी। आपको चाहिए की आप अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में एक संतुलन बनाए रखे। आप खुद को आनंददायक रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करेंगे। जैसा के मैंने पहले कहा की इस साल 2018 में आपके आध्यात्मिक विकास की संभावनाएं हैं। साथ ही साथ आपकी दिलचस्पी गुप्त विज्ञान में भी बढ़ सकती है।
[jwplayer LGKUsYWV-gkfBj45V]
साल 2018 के लिए अच्छा रंग सफेद है। सोमवार को उपवास करना और ग्रह केतु और भगवान गणेश की पूजा करना, आपके प्रयासों में सफलता सुनिश्चित करेगा। सफलता की दिशा ‘उत्तर-पूर्व’ है। 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए शुभकारी होगा।कुल मिलाकर, आप इस साल 2018 में अपने सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ज्ञान को विकशित करंगे ।
मूलांक 8 के लिए वर्ष 2018 की भविष्यवाणी और सुझाव – मूलांक 8 शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो न्याय का स्वामी है। आप 2018 में अपने विगत वर्षों के कर्मों के परिणाम को प्राप्त करेंगे। कर्मों के आधार किये गए कार्यों के कारण आप 2018 में कुछ उतार और चढ़ाव देख सकते हैं लेकिन सकारात्मक विचारों से साथ सही दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। 2018 में संख्या 8 के लोगों को प्रगति के मार्ग में कई बाधाएं का सामना करना पर सकता हैं। अपने पिछले नकारात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप, उत्पन परिस्थितियां, आपको तनाव ग्रस्त कर सकती हैं। आप जिस तरह से काम को करना चाहते हैं, जरुरी नहीं की वह उसी तरह से हो पाए। आपको कई देरी और बाधाओं का सामना करना पर सकता हैं। छात्रों को अध्ययन और एकाग्रता की कमी के साथ साथ, अन्य बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल स्वास्थ्य के मुताबिक आपको थोड़ा सतर्क होना चाहिए। गलत जीवनशैली, कुछ गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है।
वर्ष 2018 के लिए अच्छा रंग नीला है। शनिवार को उपवास रखना और शनि छाया दान करना, भगवान शिव की पूजा करना, आपके प्रयासों में सफलता सुनिश्चित करेगा। सफलता की दिशा ‘पश्चिम’ है । 7 और 14 मुखी रूद्राक्ष पहनना आपके लिए सुभकारी होगा। कुल मिलाकर वर्ष 2018, व्यग्तिगत संख्या 8 वालों के लिए मुश्किल हो सकता है।
मूलांक 9 के लिए वर्ष 2018 की भविष्यवाणी और सुझाव – मूलांक 9 मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो की एक ज्वलंत ग्रह है एवं परिवर्तन और अंत के लिए जिम्मेदार है। इस अवधि की की एक महत्वपूर्ण विशेषता है कि आप इस साल अपनी लंबित गतिविधियों को पूरा करेंगे। 2018 से, एक नया चक्र शुरू हो जाएगा और इसलिए आपको अपने आप को को सशक्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। 2018, संख्या 9 के लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर लाएगा। जीवन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। आपकी सफलता दर में वृद्धि हो सकती है और आप आय के नए स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने काम बहुत अच्छी तरह से करेंगे और अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों की प्रशंसा जीतेंगे। आपका व्यवसाय, आपको कुछ आश्चर्यजनक लाभ भी दे सकता है। आप इस वर्ष अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान या मानवतावादी गतिविधियों में दान कर सकते हैं। राजनीति और एथलेटिक्स से रिलेटेड 9 नंबर वाले लोग अपने करियर में इस वर्ष एक अच्छी उन्नति पाएंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेमियुगल के लिए समय अच्छा है और शादी करने के भी योग इस साल बन सकते है। पारिवारिक जीवन आनंदित होगा, परिवार में खुशी, शांति और सामंजस्य बना रहेगा।
साल 2018 के लिए अच्छा रंग, लाल और सफेद है। मंगलवार को उपवास रखना और भगवान हनुमान की पूजा करना, आपके प्रयासों में सफलता सुनिश्चित करेगा। सफलता की दिशा ‘दक्षिण’ की और है। 3 या 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए शुभकारी रहेगा। ओवरआल वर्ष 2018, व्यग्तिगत संख्या 9 वाले लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।