मूलांक 1 वालों के लिए वर्ष 2018 की भविष्यवाणी और सुझाव – संख्या 1 शुरुआत का प्रतीक है, ग्रह सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए 2018 सफलता और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का समय है। यह नया उद्यम शुरू करने का सही समय है, आपको अपना लक्ष्य उच्च रखना होगा, महत्वाकांक्षाएं उच्च रखने के आवश्यकता हैं लेकिन आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। निजी वर्ष 1 आपको अहंकार देगा लेकिन अहंकार को अपने कार्य में सफलता पाने के लिए अपने आप से अलग रखने की आवश्यकता है। 2018 सफलता के रास्ते पर नकारात्मक चुनौतियां लाएगा। इस साल आप अध्यात्म के और अधिक इच्छुक होंगे। शांति और सद्भाव बनाये रखना ही परिवार में खुशियां ला सकता हैं। बच्चे अपनी शिक्षा प्राप्ति अच्छी तरह से करेंगे और यह आपकी खुशी का कारण हो सकता है। महिला समर्थन फायदेमंद होगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वर्ष 2018 के दौरान आप अपने पार्टनर के साथ बहुत रोमांटिक पलों का अनुभव कर सकेंगे, आपके प्रेम प्रस्ताव सकारात्मक परिणाम देंगे।

[jwplayer VxYCykFC-gkfBj45V]

वर्ष 2018 के लिए अच्छा रंग लाल, नारंगी, पीला और सफेद है। सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं। भगवान सूर्य की पूजा एवं रविवार को सूर्य के लिए फ़ास्ट रखना आपके लिए लाभकारी होगा। सफलता प्राप्ति के लिए ‘पूर्व’ दिशा की तरफ ट्रेवल करना लाभकारी होगा। 1 या 12 मुखी रूद्राक्ष पहनना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कुल मिलाकर, साल 2018 आपके लिए एक बहुत अच्छा वर्ष होने की संभावना है।
मूलांक 2 वालों के लिए वर्ष 2018 की भविष्यवाणी और सुझाव- व्यक्तिगत संख्या 2, चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, यह नंबर आपको भावनात्मक बनाता है। नंबर 2 आपको रचनात्मक बनता है और फोटोग्राफी एवं कला की तरफ प्ररित करता है। बहुत अधिक भावनात्मक या बहुत कम भावनात्मक होना, दोनों ही खतरनाक हैं। इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने और एक साथ कार्य करने के लिए तैयार रहें। संख्या 2 के लोगो के लिए यह एक महत्वपूर्ण वर्ष रहेगा। 2018 आपके केरियर के साथ-साथ वित्तीय मामलो में बहुत सारी रोमांचक घटनाएं लाएगा। डायरी, मोती और कला से संबंधित व्यवसाय वाले लोग उच्च लाभ पाएंगे। कलात्मक नौकरियों में लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा। मां का समर्थन आपको बहुत अनुकूल परिणाम देगा। इस वर्ष विवाहित लोगों के लिए अच्छा साबित होगा, पारिवारिक जीवन खुशमय होगा। आप इस साल नए दोस्त बना सकते हैं और अपने सामाजिक चक्र का विस्तार कर सकते हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने काम के साथ उचित आहार और आराम की आवश्यकता है।

[jwplayer Xo09FUaf-gkfBj45V]

साल 2018 के लिए अच्छा रंग सफेद है, सोमवार को भगवान शिव और गणेश की पूजा करना, आपके प्रयासों में सफलता सुनिश्चित करेगा। सफलता की दिशा ‘दक्षिण-पश्चिम’ है। 2 मुखी रुद्राक्ष पहनना आपके लिए सुभकारी रहेगा। कुल मिलाकर 2018 आपके लिए बहुत अच्छा साबित होने की उम्मीद है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

मूलांक 3 वालों के लिए वर्ष 2018 की भविष्यवाणी और सुझाव – मूलांक संख्या 3 – मूलांक 3 गुरु (बृहस्पति) का प्रतिनिधित्व करता है जो आत्म अभिव्यक्ति और आत्म-वृद्धि के लिए उत्तरदायी है। इसलिए वर्ष 2018 में आपको अपनी क्षमता का लाभ उठाने और यह साबित करने के लिए कि आप एक आत्म विश्वासवान व्यक्ति हैं। ग्रह गुरु, स्वास्थ्य, धन और विवाह के साथ जुड़ा हुआ है; अत: इस अच्छे समय पर , आप अपना ध्यान काम पर केंद्रित और अपने प्रयासों को पूरा करने के लिए सुनिश्चित करें। वर्ष के शुरुआत में आपको अपने भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। एक ही प्रकार का जीवन आपको बोर कर सकता है लेकिन कोई भी आपको 2018 में सफल नहीं होने से रोक सकता है। आपका भाग्य, आपको इस वर्ष अजेय बनाने में एक महान भूमिका निभाएगा। अनावश्यक गतिविधियों या बेकार संबंधों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद मत करो। आप इस वर्ष अपने आप को बहुत सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। 2018 में आप काफी दान करने की तरफ प्ररित होगा जिसकी वजह से आप प्रशंसा अर्जित करेंगे। वित्त के संदर्भ में, आपको इस साल कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में खुशी होगी और आप अपने बच्चों के साथ इस साल कुछ अच्छे और यादगार समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य से, वर्ष 2018 सुखद लगता है।

[jwplayer IBe2e36w-gkfBj45V]

साल 2018 के लिए अच्छा रंग पीला और सफेद है। भगवान बृहस्पति देव की पूजा करना, प्रयासों में सफलता सुनिश्चित करेगा। सफलता के लिए दिशा ‘उत्तर-पूर्व’ है। 5 मुखी रुद्राक्ष पहनना शुभकारी होगा। वर्ष 2018 आपके लिए विशेष साबित होगा।