मेष राशि – परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है। घर और आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा।
वृषभ राशि – वाद-विवाद से दूर रहें। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए बात कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। समझदारी से काम लें। गुस्सा ना करें, इससे आपके काम में समस्याएं आ सकती है। खुद पर संयम बरतें।
मिथुन राशि – नए काम में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
कर्क राशि – अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।
सिंह राशि – झगड़ा करने से बचें। आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
कन्या राशि – दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है।
तुला राशि – परिवार के साथ वक्त बिताएं। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। यात्रा के योग हैं।
धनु राशि – गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है।
मकर राशि – पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें। मानसिक रुप से शांति रहेगी।
कुंभ राशि – खास लोगों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।
मीन राशि – दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। रिश्तों में मिठास आएंगी। खुश रहेंगे। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।