Mercury Transit in September 2020: बुध राशि परिवर्तन 2020 (Budh Rashi Parivartan 2020): 2 सितंबर, बुधवार को बुध ग्रह सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर (Budh Gochar 2020) दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक बुध 22 सितंबर, मंगलवार तक कन्या राशि में ही रहेंगे। इसके बाद बुध तुला राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि बुध ग्रह बुद्धि, ज्ञान, कला, शिक्षा, लेखन और संचार को प्रभावित करता है। ज्योतिषों के अनुसार बुध गोचर का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। यहां जानिये सभी राशियों पर पड़ने वाला अच्छा-बुरा प्रभाव –

मेष राशि: बुध गोचर का यह समय मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर नए अवसर मिलेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वालों को बुध गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।

मिथुन राशि: बुध की राशि का स्वामी ग्रह है। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा है। इस दौरान मानसिक शांति के लिए कार्य करेंगे। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को बुध गोचर के मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा। सेहत का खास ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा होगा। त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या राशि: बुध गोचर से कन्या राशि के जातकों को धन से संबंधी विषयों में लाभ होगा। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। यह समय धन में वृद्धि करवाएगा।

तुला राशि: तुला राशि के जातक इस दौरान अच्छा महसूस करेंगे। यह समय आपके लिए शुभता लाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक बुध गोचर के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रयास करें कि नए दोस्त ना बनाएं। नया वाहन खरीदने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि: बुध गोचर का यह समय धनु राशि के लोगों के लिए शुभ है। माना जा रहा है कि इस दौरान धनु राशि के लोगों को सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता हासिल होगी। नए कौशल सीखने में रुचि रखेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध गोचर अनुकूल फल देगा। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वृद्धों का सम्मान करें।