हिंदू धर्म में लहसुन और प्याज खाने को लेकर तमाम तरह की अवधारणाएं जुड़ी हुई हैं। सामान्य तौर पर यह कहा जा सकता है कि नियमीत रूप से भगवान की पूजा-पाठ करने वाले लोग लहसुन और प्याज खाने से परहेज करते हैं। उनका मानना है कि लहसुन और प्याज तामसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं। इसलिए इनका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं जो भगवान में आस्था रखते हैं, फिर भी लहसुन और प्याज का सेवन नियमीत रूप से करते हैं। इस प्रकार से लहसुन-प्याज खाने का मसला बहुत ही उलछा है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष शास्त्र इस पर क्या राय रखता है। हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि ज्योतिष में लहसुन-प्याज खाने के क्या फायदे और नुकसान बताए गए हैं।
हिंदू धर्म में सात्विक लोगों को लहसुन और प्याज खाने से मना किया गया है। ऐसा करना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। गौरतलब है कि अक्सर लोगों की कुंडली में राहु और केतु ग्रहों की दशा खराब हो जाती है। ऐसा होने से उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति की कुंडली में केतु की दशा खराब हो तो उसे जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ वह व्यक्ति अकारण भय का शिकार हो जाता है। वह दूसरों पर शक करने लगता है। लेकिन लेहसुन-प्याज से जुड़े कुछ उपाय करके इनसे बचा जा सकता है।
ऐसा कहा जाता है कि राहु और केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गले में लहसुन की कलियों की माला पहननी चाहिए। इसके साथ ही प्याज की गांठ को काले कपड़े में बांधकर गले में लटकाने से भी फायदा होता है। मालूम हो कि प्याज और लहसुन खाने से काम शक्ति बढ़ती है। इसलिए ऐसे लोग जो भजन-कीर्तन में जाते हैं। इसके साथ ही नियमीत रूप से भगवान की उपासना करते हैं, उन्हें प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]