दैनिक राशिफल: मानसिक खुशी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेश जाने के योग हैं। आज आप ऊर्जा और स्फूर्ती से भरे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 80 % होगा। टैरो राशिफल: बाधाएं दूर होंगी। निवेश, कारोबार, पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। बहस करने से बचें। परिवार और भाग्य साथ देगा। कमियां दूर होंगी। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। बैंगनी वॉस में हरे रंग का पौधा कमरे में रखें। लव राशिफल: आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है इसलिए सोच-समझकर कुछ बोलें। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। पार्टनर को बाहर घूमाने ले जाएं इससे परेशानी दूर होगी। आपकी कोई बात पार्टनर को परेशान कर सकती है। आज के दिन खुद पर सयंम बरतें।
वित्त राशिफल: आज आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आप कोई जमीन भी खरीद सकते हैं। इन सौदे में आपको अपनी आंखे खुली रखनी होगी विशेषकर जमीन-जायदाद के अच्छे सौदों के लिए। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की लिस्ट तैयार करें। आज जमीन से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको कोई छोटी परेशानी परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। काम अधिक करने से थोड़ी थकावट हो सकती है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लायें, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।